Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की डाक बंगला रोड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस का वितरण।

नैनीताल: खुपी में केएमयू बस दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत सात घायल।

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:उप जिला चिकित्सालय में तीमारदारों के लिए रैन बसेरे का सीएमओ ने किया शुभारंभ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Jan 17, 2026

उप जिला चिकित्सालय में तीमारदारों के लिए रैन बसेरे का सीएमओ ने किया शुभारंभ।

सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने किया उद्घाटन, नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में अहम पहल।लोहाघाट। राजकीय उप जिला चिकित्सालय लोहाघाट में रोगियों के तीमारदारों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चिकित्सालय प्रशासन द्वारा उनके ठहरने की समुचित व्यवस्था कर दी गई है। नागरिक सुविधाओं के विस्तार की कड़ी में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेश चौहान द्वारा आज चिकित्सालय परिसर में तीमारदार रैन बसेरे का शुभारंभ किया गया।रैन बसेरे में तीमारदारों के लिए चार बेड लगाए गए हैं, साथ ही उनके ठहराव हेतु सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे वे अपने रोगियों की बेहतर देखभाल कर सकें।उद्घाटन के पश्चात सीएमओ डॉ. चौहान ने चिकित्सालय परिसर का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सालय में सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपाई। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में उप जिला चिकित्सालय का और अधिक सौंदरीकरण एवं सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, ताकि मरीजों और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें। इस अवसर पर फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. धनंजय पाठक, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शोर्य, निर्मल मुरारी, उमेश पंत सहित अन्य चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विराज राठी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

जरूरी खबरें