Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:प्रतिबंधित कफ सिरप पर औषधि विभाग की कार्रवाई सैंपल के लिए आठ नमूने जांच हेतु प्रेषित

Laxman Singh Bisht

Fri, Oct 10, 2025

प्रतिबंधित कफ सिरप पर औषधि विभाग की कार्रवाई सैंपल के लिए आठ नमूने जांच हेतु प्रेषित

प्रतिबंधित औषधि न रखने की औषधि विक्रेताओं को दी चेतावनीआयुक्त एवं अपर आयुक्त खाद्य संरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तराखण्ड के निर्देशों के क्रम में तथा उप औषधि नियंत्रक के नेतृत्व में औषधि विभाग द्वारा जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र में कफ सिरप से संबंधित औषधियों की गुणवत्ता जांच हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान औषधि निरीक्षण टीम ने विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण कर कुल 08 कफ सिरप के नमूने गुणवत्ता परीक्षण हेतु एकत्र किए।निरीक्षण में पाया गया कि कुछ मेडिकल स्टोर्स में Dextromethorphan Hydrobromide, Chlorpheniramine Maleate, एवं Phenylephrine युक्त पेडियाट्रिक कफ सिरप का भंडारण किया गया था। इन औषधियों को नियमानुसार फिज (seize) कर कार्यवाही की गई।औषधि निरीक्षण दल ने बताया कि निरीक्षण के दौरान किसी भी प्रतिबंधित कफ सिरप का भंडारण नहीं पाया गया। अधिकांश औषधि विक्रेताओं द्वारा स्वतः संज्ञान लेकर प्रतिबंधित औषधियों का विक्रय पूर्व में ही बंद कर दिया गया था तथा उन्हें स्टॉक से हटा दिया गया था।औषधि निरीक्षक सुश्री हर्षिता ने जनपद के मेडिकल स्टोर संचालकों एवं थोक विक्रेताओं को प्रतिबंधित चार कफ सिरप के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की और चेतावनी दी कि ऐसी औषधियों का भंडारण, विक्रय या वितरण किसी भी परिस्थिति में न किया जाए।उन्होंने आम जनता से भी अपील की कि 05 वर्ष से कम आयु के बच्चों को कफ सिरप न दें, वयस्क व्यक्ति चिकित्सक की सलाह के बिना कफ सिरप का सेवन न करें।जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देशानुसार औषधि विभाग द्वारा जनपद में औषधियों की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।

जरूरी खबरें