Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:फिट इंडिया मिशन एवं विजय दिवस के अवसर पर आइटीबीपी का साइकिल रैली का आयोजनll

Laxman Singh Bisht

Sun, Jul 27, 2025

वीरता और स्वास्थ्य के प्रति समर्पण का संदेशफिट इंडिया मिशन को बढ़ावा देने और विजय दिवस की गौरवमयी स्मृति में, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की 36वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री संजय कुमार के निर्देशानुसार, शनिवार को वाहिनी मुख्यालय से लोहाघाट तक साइकिल रैली का आयोजन किया गया।इस रैली का उद्देश्य जनमानस को शारीरिक स्वास्थ्य, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के प्रति जागरूक करना था। लोगों को "फिट बॉडी, फिट माइंड, फिट इंडिया” का संदेश देने हेतु बैनर और पोस्टरों के माध्यम से जनजागरण किया गया। पूरे मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने रैली का स्वागत कर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर नारायण सिंह गर्खाल, गौरव कुमार, जितेन्द्र सिंह रावत, डॉ. असरा बतुल सना समेत अन्य हिमवीर जवानों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आमजन के बीच स्वास्थ्य, अनुशासन और देश सेवा के महत्व को रेखांकित किया।

जरूरी खबरें