Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर बन्देला ढेक मे विशेष योग शिविर का आयोजन।

Laxman Singh Bisht

Mon, May 5, 2025

एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम पर बन्देला ढेक मे विशेष योग शिविर का आयोजन।लोहाघाट की ग्राम सभा बन्देलाढेक में आज 5 मई सोमवार को *एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग* विषय पर विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम आगामी 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व तैयारी के अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर कर्णकरायत द्वारा आयोजित किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ0 आनंद सिंह गुसाईं के दिशा निर्देशन में तथा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के जिला नोडल अधिकारी डॉ0 प्रकाश सिंह तथा जिला नोडल अधिकारी डॉ 0सुधाकर गंगवार के मार्गदर्शन में यह योग कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्रीमती आरती देवी और ग्राम प्रहरी श चंचल सिंह तथा चिकित्सालय प्रभारी देवेंद्र सिंह द्वारा किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में योग शपथ दिलाई गई इसके पश्चात योग अनुदेशक गोकुल चौबे और योग अनुदेशिका श्रीमती लीला जोशी द्वारा योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत ग्राम वासियों को योगाभ्यास कराया गया। इस योग कार्यक्रम में कुल 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें महिला, पुरुष एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल थे। यह आयोजन ग्रामीण समुदाय को योग के प्रति जागरूक करने में सफल रहा और *एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य* जैसे महत्वपूर्ण संदेश को भी जनसमुदाय तक पहुंचाने में सहायक सिद्ध होगा।

जरूरी खबरें