Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 8, 2026

केमिकल से बीमार पड़ी छात्राओं व शिक्षिका को आज अस्पताल से किया जाएगा डिस्चार्ज।कल शनिवार को रा0 पॉलिटेक्निक लोहाघाट में प्रैक्टिकल के दौरान एसिटल क्लोराइड केमिकल की बोतल जमीन में गिरने से केमिकल की तीखी गंध से प्रैक्टिकल कर रही फार्मेसी प्रथम वर्ष की सात छात्राओं सहित एक शिक्षिका बेहोश हो गई थी और उन्हें सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। जिन्हें विद्यालय प्रबंधन के द्वारा तत्काल लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी , फिजिशियन डॉक्टर राकेश जोशी तथा बाल रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में उनका बेहतर उपचार किया गया। आज रविवार को चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर विराज राठी ने बताया अब सभी की हालत ठीक है जिन्हें आज दोपहर तक अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। डॉ राठी ने बताया अब खतरे की कोई बात नहीं सभी लोग अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

जरूरी खबरें