Monday 11th of May 2026

ब्रेकिंग

पाटी:अवैध शराब की कर रहा था तस्करी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

बाराकोट:लड़ीधुरा मंदिर के पास बीते 10 दिनो से वीराने में खड़ी पल्सर बनी संशय का विषय

देहरादून : मांगों को लेकर पानी की टंकी के ऊपर चढ़े नर्सिंग अभ्यर्थी

ऋषिकेश:सड़क में पलटी बद्रीनाथ से हरिद्वार जा रही बस एक महिला तीर्थ यात्री घायल टला हादसा

चंपावत:ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियमों के प्रभावी अनुपालन हेतु डीएम के सख्त निर्देश लापरवाही पर होगी कठोर कार्रवाई

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट:सीमित संसाधनों के बीच जटिल ऑपरेशन कर महिला की जान बचाने वाली डॉक्टर की टीम सम्मानित

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 21, 2025

सीमित संसाधनों के बीच जटिल ऑपरेशन कर महिला की जान बचाने वाली डॉक्टर की टीम सम्मानितशनिवार को लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में महिला का जटिल ऑपरेशन कर महिला की जान बचाने वाली चिकित्सकों की टीम व चिकित्सा स्टाफ को सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी के द्वारा शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को एक महिला को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया था। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मृणालिनी ने उसका उपचार किया तथा रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा के सहयोग से महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया डॉक्टर मणालिनी ने बताया अल्ट्रासाउंड जांच में पता चला कि महिला की ट्यूब में बच्चा फंसकर फट गया था और महिला को अत्यधिक रक्त स्राव हो रहा था ।जिस कारण महिला की जान को खतरा पैदा हो गया था। डॉक्टर मृणालिनी ने बताया समय बहुत कम था ।जिस कारण रात मे ही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में सीमित संसाधनों के बीच चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल के निर्देश व निश्चेतक डॉक्टर रितु राठी व चिकित्सा स्टाफ की मदद से तुरंत महिला का जटिल ऑपरेशन किया गया। इस दौरान महिला को चार बोतल खून भी चढ़ाना पड़ा ।डॉक्टर मृणालिनी ने बताया अब महिला की हालत खतरे से बाहर है जल्द उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।जब से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टर मृणालिनी ने अपनी सेवा देना शुरू किया है उनके द्वारा लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय में सीमित संसाधनों के बीच जटिल ऑपरेशन कर कई महिलाओं की जान बचाई जा चुकी है। तथा अब गर्भवती महिलाओं को प्रसव व ऑपरेशन के लिए बाहर के अस्पतालों की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। जिससे क्षेत्रीय जनता को बड़ी राहत मिल रही है। वहीं महिला की जान बचाने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता सचिन जोशी के द्वारा चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सोनाली मंडल, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर मृणालिनी ,रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर सोनाली मल्होत्रा, निश्चेतक डॉक्टर रितु राठी, डा0प्रिया नगरकोटी को सम्मानित किया गया तथा बेहतरीन सेवा के लिए नर्सिंग ऑफिसर रंजना चंद ,बबीता बिष्ट ,अंशु मिश्रा ,नीतू ,बबीता भंडारी, खुशबू ,पुष्पा, हिमांसी ,हेमलता व वॉर्ड बॉय दीपक बिष्ट के अलावा राकेश पंत उमेश जोशी , राहुल व बाला को भी सम्मानित किया गया।

जरूरी खबरें