Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: लंपी वायरस की चपेट में आने से लोहाघाट के चौड़ा ढेक मे दुधारू गाय की हुई मौत

Laxman Singh Bisht

Sun, May 14, 2023
  लंपी वायरस ने लोहाघाट के चौड़ा ढेक में वीरेंद्र सिंह ढेक की गाय को अपनी चपेट में ले लिया वायरस की चपेट में आने से दुधारू गाय की मौत हो गई जिस कारण गाय स्वामी बिरेंद्र ढेक को काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा वीरेंद्र सिंह ने बताया उनकी गाय काफी उन्नत नस्ल की थी और दुधारू थी इसके अलावा 6 महीने की गर्भवती थी ढेक ने कहा गाय पिछले 16 /17 दिन से लंपी वायरस की चपेट में आई हुई थी पशु चिकित्सकों के द्वारा गाय का उपचार किया गया पर उसकी मौत हो गई मालूम हो इस समय लोहाघाट ब्लॉक में लंपी वायरस ने कई मवेशियों कोअपनी चपेट में लिया है पशुपालन विभाग के द्वारा लंपी वायरस की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं वहीं क्षेत्र के ग्रामीणों ने पशुपालन विभाग से लंपी वायरस की रोकथाम के प्रयासों को और तेज करने की मांग करी है ताकि मवेशियों की जान बचाई जा सके मालूम हो इस समय चंपावत जिले में लंपी वायरस की चपेट में आकर कई पशुओं की मौत हो चुकी है तथा कई पशु बीमार पड़े हुए हैं ग्रामीणों ने इस बीमारी को महामारी घोषित करते हुए प्रभावित ग्रामीणोंं को मुआवने देने की मांग प्रशासन से करी है

जरूरी खबरें