Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

: सीएमओ चंपावत के आदेश पर लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से लापता चल रहे 2 डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Laxman Singh Bisht

Wed, May 3, 2023
लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से लंबे समय से बिना बताए लापता चल रहे हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमरीश कुमार व जनरल सर्जन डॉक्टर कुलदीप खरायत के खिलाफ सीएमओ चंपावत ने लोहाघाट थाने में एफ आई आर दर्ज कराने के आदेश सीएमएस डॉक्टर जुनेद कमर को दिए सीएमओ चंपावत डॉक्टर केके अग्रवाल ने बताया लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय से यह दोनों विशेषज्ञ डॉक्टर बिना छुट्टी लिए तथा बिना किसी सूचना के लंबे समय से गायब चल रहे हैं जिस कारण डीएम चंपावत के आदेश पर दोनों डॉक्टरों के खिलाफ लोहाघाट थाने में एफआईआर दर्ज कराने के आदेश से सीएमएस को दे दिए गए है वही लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ जुनेद कमर ने बताया डीएम चंपावत व सीएमओ चंपावत के आदेश पर आज उन्होंने लोहाघाट थाने में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अमरीश कुमार व जनरल सर्जन डॉक्टर कुलदीप खरायत के विरुद्ध लोहाघाट थाने में रिपोर्ट दर्ज करा दी है मालूम हो इन दोनों डॉक्टरों के बिना बताए चले जाने से क्षेत्र के मरीजों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं

जरूरी खबरें