Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:गागर में वायरल फीवर का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर 102 लोगों का किया उपचार

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 30, 2025

गागर में वायरल फीवर का प्रकोप स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर 102 लोगों का किया उपचार चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के गागर क्षेत्र में वायरल फीवर का प्रकोप जारी है। वायरल फीवर से कई ग्रामीण पीड़ित है। सूचना पर आज शनिवार 30 अगस्त को सीएमओ चंपावत डॉक्टर देवेश चौहान और एमओआईसी के निर्देश पर स्वास्थ विभाग की टीम गागर पहुंची । क्षेत्र में वायरल फीवर के प्रकोप से ग्रसित 102 मरीज पाए गए।जहां पर डॉ कुलदीप राणा के द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ परीक्षण किया गया। फार्मेसी ऑफिसर योगेश कनौजिया के द्वारा सभी ग्रामीणों को दवा वितरण किया गया। चन्दन लैब के अंकित के द्वारा 11लोगों के खून के सैंपल एकत्रित किए गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों को हाथ साफ करके धोने ,बॉयल पानी पीने,और वायरल फीवर होने पर लोगों से उचित दूरी बनाने के लिए जागरूक किया गया। और खांसते और छींकते समय अपनी कोहनी का उपयोग करने कि सलाह दी गई गांव में स्थिति नियंत्रण में है।टीम में आशा फेसिलेटर जानकी , आशा मंजू और वाहन चालक मोती सिंह का विशेष सहयोग रहा।

जरूरी खबरें