Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: आबकारी कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत 

Laxman Singh Bisht

Sun, Sep 1, 2024
आबकारी कांस्टेबल शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत झारखंड में आबकारी कांस्टेबल भर्ती की शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 11 अभ्यर्थियों की मौत हो गई है. पुलिस ने रविवार एक सितंबर को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने एक बयान में कहा कि झारखंड आबकारी कांस्टेबल प्रतियोगी परीक्षा के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा 22 अगस्त को आयोजित की गई थीं जिसके लिए राजधानी रांची, गिरिडीह, हजारीबाग, पलामू, पूर्वी सिंह भूमि और साहेबगंज जिलों के कुल सात केंद्रों पर शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की गई थी. इस संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान पलामू में चार, गिरिडीह और हजारीबाग में दो-दो अभ्यर्थियों की मौत हो गई है. उन्होंने बताया इस भर्ती परीक्षा के दौरा रांची के जगुआर केंद्र, पूर्वी सिंहभूम के मुसाबनी और साहेबगंज केंद्रों पर भी एक- एक अभ्यर्थि की मौत हुई है। पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया ने कहा इस घटना में अप्राकृतिक मौत के मामले दर्ज कर लिए गए हैं और जांच जारी है. होमकर के मुताबिक, 30 अगस्त तक कुल 1 लाख 27 हजार 772 अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 78 हजार 23 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए हैं. आबकारी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा केंद्रों पर की गई व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया कि सभी केंद्रों पर चिकित्सा दल, दवाईयां, एम्बुलेंस और पेयजल समेत पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी वही शारीरिक दक्षता परीक्षा में अभ्यर्थियों की मौत के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई ने आरोप लगाया कि अधिकारियों के कुप्रबंधन के कारण ये मौतें हुई हैं. भारतीय जनता पार्टी युवा इकाई के कार्यकर्ताओं ने राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाली सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

जरूरी खबरें