Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

रिपोर्ट : साहबराम : Haryana: हरियाणा की 4227 सड़कें होंगी चकाचक, 4,827 करोड़ रुपये आएगा खर्च

Editor

Thu, Sep 25, 2025

Haryana News: हरियाणा में बारिश के कारण राज्य की लगभग 4,227 सड़कों की स्थिति बेहद खराब हो गई है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए CM नायब सिंह सैनी ने बीते रविवार को हिसार स्थित गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में आयोजित एक राज्य स्तरीय समारोह के दौरान 9,410 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण और कार्पेटिंग कार्यों का उद्घाटन किया था। इस परियोजना के लिए सरकार ने कुल 4,827 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है।

राज्य में लोक निर्माण विभाग की 2,285, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 549, शहरी स्थानीय निकाय विभाग की 347, पंचायती राज की 276, एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड की 498 और एचएसआईआईडीसी की 272 सड़कों के निर्माण कार्य अगले कुछ दिनों में शुरू किए जाएंगे।

रविवार को जिन 110 सड़कों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण होगा, वे वे सड़कें हैं, जिनके टेंडर हो चुके हैं और वर्क ऑर्डर भी अलॉट कर दिए गए हैं। इनमें अंबाला और रोहतक की 9-9, भिवानी और कुरुक्षेत्र की 8-8, जींद, पलवल और कैथल की 6-6, गुरुग्राम और सोनीपत की 5-5, रेवाड़ी, सिरसा, पानीपत, महेंद्रगढ़, फरीदाबाद, फतेहाबाद, हिसार, नूंह, झज्जर और चरखी दादरी की 4-4, करनाल और यमुनानगर की 3-3, और पंचकूला की 2 सड़कें शामिल हैं।

स योजना के जरिए राज्य के बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलने के साथ-साथ ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था में भी बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

जरूरी खबरें