Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

पुणे से लोहाघाट आ रहा पासम का युवक आगरा से लापता। परिजन परेशान।

चंपावत:कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की आपदा प्रबंधन, आयुष एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Aaj Ka Mousam: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत देशभर में कैसा रहेगा आज मौसम, देखे ताजा अपडेट

Editor

Sat, Sep 6, 2025

Aaj Ka Mousam: दिल्ली, यूपी-बिहार समेत देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है। आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार आज कहाँ-कहाँ बारिश होने वाली है। देखें ताजा जानकारी...

दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत पूरा NCR में पानी भर चुका है। भारत मौसम विभाग ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार में बारिश न के बराबर होने की संभावना है। वहीं दिल्ली, उत्तराखंड व हिमाचल में बारिश की संभावना है। Aaj Ka Mousam

दिल्ली में आज का मौसम

मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी और बारिश की संभावना जताई है। लोगों को इस दौरान सतर्क रहने के लिए कहा गया है। पिछले 24 घंटों में राष्ट्रीय राजधानी के कई मौसम केंद्रों पर बारिश दर्ज की गई। इस बीच दिल्ली में बाढ़ ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाकर रख दी हैं। Aaj Ka Mousam

हरियाणा में आज का मौसम

मौसम विभाग ने 7 सितंबर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, जबकि 8 सितंबर को अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का येलो अलर्ट है। बता दें कि आज  सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। Aaj Ka Mousam

जबकि फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, पंचकुला में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी प्रकार का मौसम 9 सितंबर को भी बना रहेगा।

यूपी में आज का मौसम

उत्तर प्रदेश में चार दिनों तक मौसम जस का तस बना रहेगा। इसके बाद मौसम के बदलने की संभावना जताई गई है। 10 सितंबर से प्रदेश की पूर्वी हिस्से से मौसम बदलने के आसार जताए गए हैं। प्रदेश में 10 और 11 सितंबर को भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। फिलहाल प्रदेश में भारी बारिश होने की कहीं भी संभावना नहीं है। Aaj Ka Mousam

बिहार में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में आज बारिश के आसार न के बराबर है। हालांकि राज्य के कुछ हिस्सों में मध्यम बारिश हो सकती है। लेकिन 11 से 18 सितंबर के बीच कई जिलों में मेघ गर्जन के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। Aaj Ka Mousam

पंजाब में आज का मौसम

पंजाब में बाढ़ के कारण हालात काफी मुश्किल भरे हैं। राहत एवं बचाव कार्य प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। राज्य में जानलेवा बाढ़ ने अब तक 43 लोगों की जिंदगी निगल ली है। हालांकि आज बारिश न होने से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। Aaj Ka Mousam

उत्तराखंड में आज का मौसम

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में अब मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने लगी है। मौसम विभाग ने देहरादून, बागेश्वर और नैनीताल में गरज के साथ तेज बारिश और बिजली गिरने की संभावना जताई है। Aaj Ka Mousam

हालांकि हरिद्वार और नैनीताल समेत कई इलाकों में हल्की बारिश के साथ उमस बनी रह सकती है। पिछले महीने जहां रेड अलर्ट जारी था, वहीं अब येलो अलर्ट के तहत लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

जरूरी खबरें