Tuesday 10th of February 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना का उद्घाटन एकल महिलाओं के लिए वरदान बनेगी स्वरोजगार योजना : रेखा आर्या

चंपावत:अमोडी में भव्य रूप से मनाया जाएगा शिव महोत्सव बैठक मे मेले को दिया गया अंतिम रूप

लोहाघाट के पाटन पाटनी के लास तोक में फिर से तेंदुए की दस्तक, ग्रामीणों में दहशत

लोहाघाट:जीआईसी लोहाघाट में केरियर काउंसलिंग का आयोजन।

पाटी:जंगली सूअर के हमले मे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल मदद को आगे आया वन विभाग ।

रिपोर्ट: साहबराम : Aaj Ka Mousam: दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर में आज ऐसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट

Editor

Tue, Sep 16, 2025

Aaj Ka Mousam: दिल्ली-हरियाणा समेत देशभर में आज मौसम का हाल कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा अपडेट के अनुसार आज कहां-कहां बारिश होने वाली है। आइए देखें पूरी जानकारी...

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 2-3 दिनों में पूर्वोत्तर भारत और अलग-अलग इलाकों में जोरदार बारिश होगी। कई जगहों पर बिजली गिरने और गरज-चमक का भी अलर्ट जारी किया गया है। Aaj Ka Mousam

हरियाणा का मौसम

हरियाणा राज्य में मानसून 28 जून को प्रवेश होने से अब तक 565.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई जो सामान्य बारिश 407.9 मिलीमीटर से 39 प्रतिशत ज्यादा दर्ज की गई। एचएयू हिसार की कृषि मौसम वेधशाला में दर्ज आंकड़ों के अनुसार जून से अब तक हिसार में 700 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है जो सामान्य बारिश 352.4 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश दर्ज हुई है।

मौसम पूर्वानुमान :-  मानसून टर्फ़ श्री गंगानगर,  रोहतक, सियोनी, राजनंदगांव होते हुए  उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है तथा हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण नमी वाली हवाएं तराई वाले क्षेत्रों की तरफ चलने से राज्य में मानसून में हल्की  सक्रियता बढ़ने की संभावना से 17 सितम्बर से 19 सितंबर के दौरान राज्य के उत्तर क्षेत्र के जिलों (अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत) में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हवाओं व गरजचमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। Aaj Ka Mousam

परंतु  राज्य के पश्चिमी क्षेत्र के जिलों (सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, झज्जर) तथा दक्षिणी क्षेत्र के जिलों (महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल) जिलों में वातावरण में नमी की अधिकता व तापमान में हल्की बढ़ोतरी से बीच बीच में आंशिक बादलवाई तथा   कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है। परंतु 20 सितंबर के बाद एक एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है जिससे  मानसून की सक्रियता में  कमी आने की संभावना है जिससे राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क संभावित है। 

दिल्ली-NCR में आज का मौसम Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली और आसपास के इलाकों में 18 सितंबर तक आसमान साफ रहेगा। बीच-बीच में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है। 

यूपी में आज का मौसम Aaj Ka Mousam

उत्तर प्रदेश में 16 सितंबर को पश्चिमी हिस्सों में छिटपुट बारिश और पूर्वी यूपी में तेज बारिश हो सकती है। कई इलाकों में बिजली गिरने और गरज के साथ तेज बौछारों की संभावना है।

बिहार में आज का मौसम Aaj Ka Mousam

बिहार का मौसम अचानक करवट ले चुका है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 19 सितंबर तक यहां भारी बारिश का दौर चलेगा। कई इलाकों में गरज-चमक और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है। 

उत्तराखंड में आज का मौसम Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग ने उत्तराखंड के देहरादून, चमोली, नैनीताल, उधम सिंह नगर, बागेश्वर और चंपावत जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। देहरादून के सहस्त्रधारा क्षेत्र में सोमवार देर रात बादल फटने से कई दुकानें बह गईं। 

पूर्वोत्तर और महाराष्ट्र में में आज का मौसम Aaj Ka Mousam

अरुणाचल प्रदेश, असम, नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा जैसे पूर्वोत्तर राज्यों में अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश होगी। वहीं महाराष्ट्र के कोकण और विदर्भ इलाके में भी आज 16 सितंबर को भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

कर्नाटक में आज का मौसम Aaj Ka Mousam

मौसम विभाग (IMD) ने मंगलवार और बुधवार को उत्तर कर्नाटक के ज्यादातर जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। रायचूर जिले में रविवार और सोमवार की रात तेज बारिश। अगले दो दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

चेन्नई में आज का मौसम

तमिलनाडु में इस हफ्ते फिर से बारिश का दौर शुरू हो गया है। चेन्नई में 16 सितंबर को शाम और रात के वक्त हल्की बारिश हो सकती है, जिससे तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। IMD ने बताया है कि इरोड, कृष्णागिरी, धर्मपुरी, तिरुपत्तूर, सलेम और वेल्लोर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। बाकी राज्य में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है।

 

जरूरी खबरें