Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: आगरा:पत्नी ने पति को बेलन से कूटा, टीवी सीरियल ना देखने देने पर भड़की पत्नी मामला पहुंचा थाने आईपीएल बना विवाद का कारण

Laxman Singh Bisht

Fri, Apr 12, 2024
पत्नी ने पति को बेलन से कूटा, टीवी सीरियल ना देखने देने पर भड़की पत्नी मामला पहुंचा थाने यूपी के आगरा जिले के परिवार परामर्श केंद्र से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। एक पत्नी ने पति को टीवी पर सीरियल ना देखने देने पर उसे बेलन से कूट दिया। पति आईपीएल मैच देख रहा था। पत्नी को नाटक देखना था। रिमोट को लेकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पति को बेलन से बुरी तरह कूट डाला मामला पुलिस के पास आ गया। इसके बाद पति और पत्नी की काउंसिंग की गई। तथा परिवार परामर्श केंद्र में समझौता कराया गया। आगरा निवासी युवती की शादी दो साल पहले सादाबाद (हाथरस) निवासी युवक से हुई थी। पति नोएडा में नौकरी करता है। पत्नी ने पुलिस से पति की शिकायत की थी। आरोप लगाया कि आईपीएल शुरू होते ही पति नौकरी से छुट्टी ले लेता है। घर आ जाता है। टीवी से चिपक जाता है। किसी दूसरे को टीवी नहीं देखने देता। वह भी टीवी सीरियल देखती है। आईपीएल के कारण उसके कई नाटक छूट गए। अपनी मर्जी का चैनल देखने के लिए रिमोट लिया तो पति से विवाद हो गया। पत्नी ने मारपीट का भी आरोप लगाया। विवाद के बाद महिला अपने मायके चली गई। तथा पुलिस में शिकायत की। इसके बाद मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। पति और पत्नी को काउंसिंग की गई। काउंसलर के काफी समझाने के बाद पति और पत्नी शांत हुए। दोनों मे समझौता हुआ। दोनों शर्तों पर मान गए है। काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया दोनों पक्ष केंद्र में बुलाए गए। दोनों की बात सुनी गई। इस शर्त पर समझौता हुआ कि सीरियल के समय पति आईपीएल मैच नहीं देखेगा।

जरूरी खबरें