Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 164 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Best Selling Car: टोयोटा की इस 7-सीटर कार ने मचाया धमाल, सभी मॉडलों को पछाड़ बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी

Editor

Thu, Sep 18, 2025

Best Selling Car: देश के अंदर सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में अब Toyota का नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर आ गया है। जानकारी के मुताबिक, अगस्त 2025 में Toyota की बिक्री में ज्यादातर मुख्य मॉडल्स ने वृद्धि दर्ज की, जबकि कई Maruti uzuki से संबंधित और रीबैज्ड कारों में गिरावट देखी गई। Toyota August 2025 Sales Analysis

अगस्त 2025 में Toyota ने कुल 29,302 वाहन बेचे, जो अगस्त 2024 से ज्यादा हैं। इस महीने में 2% की सालाना वृद्धि (YoY Growth) दर्ज की गई।

इनोवा Best Selling Car in 2025

Toyota का सबसे सफल मॉडल इनोवा इस महीने आगे रहा। इनोवा क्रिस्टा और इनोवा हायक्रॉस के संयुक्त रूप से 9,304 यूनिट्स की बिक्री हुई, जबकि अगस्त 2024 में यह संख्या 9,687 यूनिट्स थी, यानी इसमें 383 यूनिट्स या 4% की कमी आई। फिर भी यह संख्या Toyota की समग्र बिक्री का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी रही। 

हायराइडर Best Selling Car in 2025

Toyota के दूसरे सबसे अधिक बिकने वाले मॉडल की लिस्ट में हायराइडर थी, जिसने अगस्त 2025 में 9,100 यूनिट्स की बिक्री की। यह आंकड़ा पिछले साल अगस्त में बेची गई 6,534 यूनिट से 2,566 यूनिट ज्यादा था, जो 39% की सालाना वृद्धि को दर्शाता है। हायराइडर, जो कि Maruti ग्रैंड विटारा का रीबैज्ड वर्शन है, Toyota के लिए एक बड़ी सफलता साबित हो रहा है।

ग्लैंजा Best Selling Car in 2025

Toyota ने Maruti बलेनो का रीबैज्ड वर्शन ग्लांजा के रूप में बेचा, जिसमें अगस्त 2025 में 5,102 यूनिट्स की बिक्री हुई। यह आंकड़ा पिछले साल के मुकाबले 4% की वृद्धि (अगस्त 2024 में 4,624 यूनिट्स) को दर्शाता है।

टेजर Best Selling Car in 2025

Maruti फ्रोंक्स का रीबैज्ड वर्जन Toyota की छोटी SUV टेजर ने इस महीने 2,683 यूनिट्स की बिक्री की। हालांकि, यह संख्या पिछले साल के 3,213 यूनिट्स से कम थी, जो 529 यूनिट्स की गिरावट को दर्शाती है। फिर भी इसने बिक्री चार्ट में चौथा स्थान बनाए रखा।

फॉर्च्यूनर Best Selling Car in 2025

Toyota फॉर्च्यूनर ने अगस्त 2025 में 2,508 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 7% की वृद्धि है। अगस्त 2024 में 2,338 यूनिट्स बेचे गए थे, जिससे 170 यूनिट्स का इजाफा हुआ। फॉर्च्यूनर की बिक्री में इस स्थिर वृद्धि से यह साबित होता है कि यह प्रीमियम SUV भारतीय बाजार में अभी भी लोकप्रिय है।

हायलुक्स और अन्य प्रीमियम मॉडल्स Toyota August 2025 Sales Analysis

हायलुक्स Toyota की पिक-अप ट्रक ने इस महीने 260 यूनिट्स की बिक्री की, जो पिछले साल के 204 यूनिट्स से 27% ज्यादा है। वहीं, Toyota के अन्य प्रीमियम मॉडल जैसे कैमरी ने 158 यूनिट्स की बिक्री की, जिसमें 3% की मामूली वृद्धि देखने को मिली।

वेलफायर और लैंड क्रूजर 300 Toyota August 2025 Sales

वेलफायर Toyota की प्रीमियम MPV है। इसने अगस्त 2025 में 104 यूनिट की बिक्री की, जो पिछले साल की 114 यूनिट्स से 9% की गिरावट को दर्शाता है। वहीं, लैंड क्रूजर 300 ने अगस्त 2025 में 15 यूनिट्स की बिक्री की। यह मॉडल लंबे समय बाद भारतीय बाजार में फिर से उपलब्ध हुआ है।

जरूरी खबरें