Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 224 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत : बहुउद्देश्यीय शिविर व तहसील दिवस में शिकायतों का हुआ निस्तारण, हजारों को योजनाओं का लाभ*

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 16, 2025

एक ही मंच पर समाधान : बहुउद्देश्यीय शिविर व तहसील दिवस में शिकायतों का हुआ निस्तारण, हजारों को योजनाओं का लाभ

गौरलचौड़ मैदान में शिविर व तहसील दिवस का आयोजन : विभागीय सेवाएँ, स्वास्थ्य जांच व महिलाओं के उत्पाद बने आकर्षण*जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में चम्पावत के गौरलचौड़ मैदान में बहुउद्देश्यीय शिविर एवं तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों की संख्या में उपस्थित आमजन ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों से योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और पात्र लाभार्थियों ने मौके पर ही योजनाओं का लाभ उठाया।शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, उद्यान, पशुपालन, डेयरी, सहकारिता, उद्योग, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, राजस्व तथा महिला एवं बाल विकास विभाग सहित विभिन्न विभागों ने सहभागिता की। अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी दी, पंजीकरण की कार्यवाही की तथा पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही स्वीकृति व लाभ प्रदान किया।

कृषि विभाग से 10, उद्यान विभाग से 06, डेयरी विभाग से 03, पशुपालन विभाग से 05, सहकारिता विभाग से 04, जिला उद्योग केंद्र से 09, समाज कल्याण विभाग से 07, ग्राम्य विकास विभाग (NRLM) से 16, राजस्व विभाग द्वारा 46 पात्र व्यक्तियों को आपदा राहत धनराशि वितरित की गई तथा महिला एवं बाल विकास विभाग से 22 लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।शिविर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें कुल 130 लोगों ने रक्तदान हेतु पंजीकरण कराया तथा 7 यूनिट रक्तदान मौके पर ही हुआ। इस अवसर पर 10 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत होम्योपैथी विभाग द्वारा 135 से अधिक लोगों को स्वास्थ्य परामर्श एवं निःशुल्क दवाएँ दी गईं, जबकि 750 से अधिक लोगों की बीपी, एक्स-रे, डेंटल, हड्डी एवं ईएनटी जाँच की गई तथा 2 दिव्यांग प्रमाण पत्र मौके पर जारी किए गए। नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत 30 लोगों को तंबाकू नियंत्रण परामर्श दिया गया। साथ ही, UCC शिविर में नागरिकों को पंजीकरण का लाभ मिला तथा आधार कैंप में नए पंजीकरण, सुधार एवं समस्याओं का समाधान किया गया। कृषि एवं उद्यान विभाग की ओर से किसानों को बीज एवं कृषि उपकरण वितरित किए गए, वहीं उद्यान विभाग द्वारा भी विभिन्न किस्म के बीज उपलब्ध कराए गए। पशुपालन विभाग ने पशुपालकों को योजनाओं और स्वास्थ्य परामर्श का लाभ दिया। इसके अतिरिक्त स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार हस्तशिल्प एवं घरेलू उत्पादों की बिक्री की गई, जिससे ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण का अवसर प्राप्त हुआ।चम्पावत तहसील दिवस में कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनका जिलाधिकारी ने मौके पर ही तत्काल समाधान कराया। प्रमुख शिकायतों में ग्राम प्रधान गढ़कोट शिव प्रकाश चंद्र द्वारा ग्राम पंचायत गढ़कोट की समस्याओं का समाधान, श्रीमती विमला देवी की स्थायी निवास प्रमाण पत्र जारी करने की समस्या, मौराडी निवासी हेमचंद भट्ट की दिव्यांग प्रमाण पत्र से संबंधित समस्या, खिलाड़िडा गढ़कोट की श्रीमती जानकी देवी की पेयजल लाइन की समस्या तथा ग्राम फुंगर निवासी शंकर सिंह की दीवार व नाली निर्माण की मांग शामिल रही। इन शिकायतों सहित सभी 23 मामलों का जिलाधिकारी द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित कर तत्काल निस्तारण कराया गया। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता से और शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

शिविर में उपस्थित नागरिकों ने बताया कि एक ही मंच पर विभागीय सेवाएँ, योजनाओं का लाभ, स्वास्थ्य सेवाएँ, आयुष्मान कार्ड, आधार एवं UCC पंजीकरण, रक्तदान कार्यक्रम तथा शिकायत निस्तारण उपलब्ध होना उनके लिए अत्यंत सुविधाजनक रहा। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सभी नागरिकों से अपील की कि कल भी बहुदेशीय शिविर का लाभ उठाएँ और अधिक से अधिक सेवाओं का लाभ लें।इस दौरान वन एवं पर्यावरण सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष श्याम नारायण पांडेय, ब्लॉक प्रमुख चम्पावत श्रीमती अंचला बोहरा, जिला पंचायत सदस्य के सी जोशी, भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत, भाजपा प्रदेश मंत्री निर्मल मेहरा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष बगौली, भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुडिया, जिलाधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी जयवर्धन शर्मा, चम्पावत, उपजिलाधिकारी सदर चम्पावत अनुराग आर्य, पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत व टनकपुर शिवराज सिंह राणा व सुश्री वंदना वर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी देवेश चौहान, खंड विकास अधिकारी अशोक सिंह अधिकारी, मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ वसुंधरा गर्ब्याल, जिला उद्यान अधिकारी हरीश कोहली तथा व्यापार मंडल के सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार बंधु, सहित अन्य समस्त जिला स्तरीय अधिकारी व अन्य उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें