Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : खटीमा में कट्टे में मिला विवाहित महिला का शव क्षेत्र में सनसनी।

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 3, 2025

खटीमा में कट्टे में मिला विवाहित महिला का शव क्षेत्र में सनसनी।

8 महीने पहले हुई थी शादी।मामले की जांच में जुटी पुलिसउद्यम सिंह नगर जिले के खटीमा मंडी समिति के पीछे झाड़ियों पर एक महिला का शव कट्टे में मिलने से सनसनी फैल गई है ।ग्रामीणों की सूचना पर खटीमा कोतवाली ने घटना स्थल से महिला का शव बरामद कर जांच शुरू कर दी।पुलिस ने महिला के शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। महिला घर से लापता थी, जिसके बाद उसका शव मिला है।सूचना पर एडिशनल एसपी उत्तम सिंह नेगी ने घटना स्थल पहुंच कर मामले में जानकारी ली। घटना शनिवार देर रात की है। शव के सड़ने की वजह से दुर्गंध आ रही थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला की शिनाख्त निवासी पकड़िया के रूप में हुई है।मृतक महिला की शादी आठ माह पूर्व उत्तर प्रदेश के बरेली से हुई थी।चार दिन से लापता महिला का मंडी समिति खटीमा के पीछे रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव प्लास्टिक के कट्टे के भीतर पाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया. अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. उत्तम सिंह नेगी ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौका मुआयना किया. खेतलसंडा खाम के ग्रामीणों ने मंडी समिति के पीछे रेलवे पटरी के किनारे झाड़ियों में एक महिला का शव पड़ा देखा. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। खटीमा कोतवाली एसएसआई ललित मोहन रावल ने बताया कि जांच पड़ताल करने पर मृत महिला की शिनाख्त पकड़िया निवासी (उम्र 25) के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी।सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता व माता ने शव की शिनाख्त की है। मृतका के परिजनों ने बताया उनकी बेटी चार दिन से घर से लापता थी।उन्होंने बताया कि उनकी बेटी का विवाह आठ माह पूर्व शाहजहांपुर रोड बरेली निवासी एक युवक से हुआ था। पिता ने बताया कि उसकी पुत्री करवाचौथ पर अपने ससुराल गई थी, जो भैयादूज पर मायके आई थी। मामले मे पुलिस ससुराल पक्ष समेत मायके वालों से गहनता से पूछताछ कर रही है। संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।

जरूरी खबरें