Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

सूचना

रिपोर्ट : साहबराम : Gold-Silver Price : सोने-चांदी की कीमतों में आया भारी उछाल, यहां देखें आज के लेटेस्ट प्राइस

Editor

Wed, Sep 24, 2025

Gold-Silver Price : देश में सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से बदलाव हुआ है। अगर आप सोना या चांदी खरीदने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। बता दें कि सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से उछाल देखने को मिला है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक बुधवार सुबह तक 24 कैरेट के सोने की कीमत बढ़कर 1,14,314 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत बढ़कर 1,35,267 रुपये प्रति किलो हो गई।

वहीं अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में सोने की कीमतें बढ़कर 1,18,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गई। वहीं दिल्ली में चांदी की कीमतें चढ़कर 1,39,600 रुपये प्रति किलोग्राम सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं। उधर वायदा कारोबार में सोने का भाव चढ़कर 1,12,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के अब तक के उच्च स्तर पर पहुंच गया।

वहीं चांदी की वायदा कीमत बढ़त के साथ 1,34,016 रुपये प्रति किलोग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। आगे IBJA के मुताबिक जानिए 24 कैरेट, 23 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट और 14 कैरेट सोने के ताजा दाम क्या हैं। दिनभर जैसे-जैसे कीमतों में बदलाव होंगे, हम आपको अपडेट कराते रहेंगे।

यहां देखें सोने-चांदी के ताजा भाव

सोना 24 कैरेट 114314 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 23 कैरेट 113856 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 22 कैरेट 104712 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 18 कैरेट 85736 रुपये प्रति 10 ग्राम

सोना 14 कैरेट 66874 रुपये प्रति 10 ग्राम

चांदी 999 135267 रुपये प्रति किलो ग्राम

जरूरी खबरें