Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में इन 5 जगहों पर बनेगी नई IMT, 35 हजार एकड़ जमीन खरीदेगी सरकार

Editor

Mon, Sep 1, 2025

Haryana: हरियाणा में रोजगार की बाट देख रहे बेरोजगार युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां 10 नए औद्योगिक शहर बसाने का सपना लेकर चल रही सरकार ने IMT बनाने पर फोकस शुरू कर दिया है। औद्योगिक शहर बसाने की प्रक्रिया में अभी समय लग रहा है, लेकिन तब तक सरकार IMT बनाने जा रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश सरकार ने अंबाला, नारायणगढ़, जींद, रेवाड़ी और फरीदाबाद में पांच नई IMT बनाने का फैसला लिया है।  इन IMT के लिए सरकार ने किसानों से 31 हजार एकड़ जमीन खरीदने का निर्णय लिया है।  

इसके अलावा, फरीदाबाद में कई सेक्टरों का विस्तार किया जाएगा, जिसके लिए आसपास के दस से ज्यादा गांवों से साढ़े 4 हजार एकड़ जमीन खरीदी जाएगी। 

जानकारी के मुताबिक हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HSVP) रिहायशी और हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIIDC) औद्योगिक क्षेत्रों को विकसित करने के लिए किसानों से कुल 35 हजार 500 एकड़ भूमि खरीदेंगे।  

खास बात यह कि किसानों की जमीन जबरन अधिग्रहण नहीं की जाएगी, बल्कि आनलाइन पोर्टल ebhoomi.jamabandi.nic/ के माध्यम से इस जमीन को खरीदा जायेगा।  जमीन बेचने के इच्छुक किसानों को 31 अगस्त तक इस पोर्टल पर आवेदन करना होगा। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में 10 अत्याधुनिक औद्योगिक शहर बनाने की घोषणा की थी।  नए औद्योगिक शहरों से न केवल प्रदेश में विकास की गति तेज होगी, बल्कि युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। 

जरूरी खबरें