Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 164 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा के इन जिलों की 110 सड़कें होगी तैयार, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Editor

Sun, Sep 21, 2025

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। लोक निर्माण एवं जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने बताया कि रविवार को प्रादेशिक सडक़ उत्थान योजना के तहत राज्य की 9 हजार 410 किलोमीटर की 4227 सडक़ों की कार्पेटिंग/निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया जाएगा। इन सडक़ों के निर्माण के लिए सरकार की ओर से 4827 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। 

उन्होंने बताया कि रविवार को गुरू जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रोद्यौगिकी विश्वविद्यालय में सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समारोह के दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सडक़ों की कार्पेटिंग/निर्माण कार्यों का शुभारंभ करेंगे। 

कैबिनेट मंत्री ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की 2285 के अलावा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की 549, शहरी स्थानीय निकाय विभाग की 347, पंचायती राज की 276, एग्रीकल्चर मार्किटिंग बोर्ड की 498 तथा एचएसआइआइडीसी की 272 सडकों के निर्माण कार्य आगामी दिनों में पूरे किए जाएगे। रविवार को जिन सडक़ों के निर्माण कार्यों का लोकापर्ण होगा, उनमें वे 110 सडके शामिल है जिनके टेंडर होने उपरांत वर्क अलॉट हो चुके है। 

उन्होंने कहा कि मजबूत सडक़ नेटवर्क न केवल परिवहन को सरल बनाता है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और उद्योग जैसे क्षेत्रों को भी गति देता है। 

मुख्यमंत्री से हरी झंडी मिलते ही प्रदेश के विभिन्न जिलों की 110 सडक़ों का निर्माण कार्य एक साथ शुरू हो जाएगा। 

इनमें अम्बाला जिले की 09 , झज्जर जिले 04, भिवानी 08, जींद की 06, चरखी दादरी की 04, कैथल की 06, फरीदाबाद की 04, करनाल की 03, फतेहाबाद की 04, कुरुक्षेत्र की 08, गुरुग्राम की 05, हिसार की 04, नूंह की 04, पलवल की 06, पंचकूला की 02, पानीपत की 04, रेवाड़ी की 04, रोहतक की 09, सिरसा की 04, सोनीपत की 05, यमुनानगर की 03 तथा महेंद्रगढ़ जिले की 4  सडक़ों का निर्माण कार्य  शामिल है। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में 21 सितम्बर का यह ऐतिहासिक शुभारंभ हरियाणा को विकास की नई दिशा देगा और प्रदेश के नागरिकों को बेहतर सडक़ सुविधा उपलब्ध कराने में मील का पत्थर साबित होगा।

जरूरी खबरें