Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेंगे 3 नए बस स्टेंड, लोगों को मिलेगा बड़ा फायदा

Editor

Tue, Sep 2, 2025

Haryana: हरियाणा की मिलेनियम सिटी के नाम से मशहूर गुरुग्राम जिले के वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। क्योंकि गुरुग्राम में तीन नए बस अड्डों का निर्माण होने वाला है। 

मिली जानकारी के अनुसार, गुरुग्राम में ये बस स्टेंड राजीव चौक, सेक्टर-12 और सेक्टर-29 में तैयार होने वाले है। इनके लिए परिवहन विभाग GMDA को जमीन उपलब्ध करवाएगा। Haryana News 

परिवहन विभाग से GMDA के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने और नगर और ग्राम नियोजन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने बस स्टैंड के लिए जमीन उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था। 

जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम में 900 सिटी बसों का संचालन करने का लक्ष्य रखा गया है। ऐसे में इन तीनों जगह पर बस स्टेंड बनाने के लिए जमीन की आवश्यकता है। परिवहन विभाग के पास इस जमीन का मालिकाना हक रहने वाला है। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, साल 2007 में परिवहन विभाग को कृषि विभाग ने राजीव चौक पर बस अड्डा निर्माण करने के लिए पांच एकड़ जमीन उपलब्ध करवाई थी। लेकिन यह नहीं बन पाया। 

मिनी सचिवालय में रोजाना हजारों की संख्या में लोग आते जाते रहते है। बस स्टेंड न होने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। Haryana News

गुरुग्राम मेट्रो स्टेशन के समीप सड़क पर सिटी बस खड़ी रहती हैं। जिस कारण यहां जाम भी लगता है। यदि इन जगहों पर जल्द से जल्द बस अड्डों का निर्माण हो जाता है तो बसों को खड़े करने की व्यवस्था सही हो सकेगी।

जरूरी खबरें