Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

पुणे से लोहाघाट आ रहा पासम का युवक आगरा से लापता। परिजन परेशान।

चंपावत:कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की आपदा प्रबंधन, आयुष एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में किसानों के लिए बड़ी खबर! 15 सितंबर से पहले करें ये जरूरी काम

Editor

Fri, Sep 12, 2025

झज्जर, 12 सितंबर। जलभराव से प्रभावित गांवों के किसानों को फसल क्षति का दावा दर्ज करने के लिए सुविधा प्रदान करने हेतु 15 सितंबर, 2025 तक ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला गया है।

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला झज्जर के प्रभावित गांवों के किसानों को अपनी फसल खराबे की जानकारी पोर्टल पर अपलोड करनी है। जोकि ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल जिला के किसानों के लिए 15 सितंबर तक खोला गया है।

डीसी ने बताया कि राजस्व अधिकारियों द्वारा ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर प्राप्त दावों का विशेष गिरदावरी के रूप में सत्यापन किया जा रहा है और आकलन के आधार पर निर्धारित मानकों के अनुसार मुआवजा जारी किया जाएगा। 

प्रभावित किसान द्वारा दावा दर्ज करने के बाद, संबंधित राजस्व अधिकारी/कर्मचारी जैसे पटवारी, कानूनगो, सर्कल राजस्व अधिकारी, जिला राजस्व अधिकारी, उप मंडल अधिकारी (नागरिक), उपायुक्त नुकसान का आकलन करेंगे। उन्होंने किसानों से अपील की है कि वे अपनी फसल क्षति का विवरण जल्द से जल्द पोर्टल पर दर्ज कराएं।

जरूरी खबरें