Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

पुणे से लोहाघाट आ रहा पासम का युवक आगरा से लापता। परिजन परेशान।

चंपावत:कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की आपदा प्रबंधन, आयुष एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा के इस जिले में 24 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, युवाओं को मिलेगी सीधी नौकरी

Editor

Fri, Sep 19, 2025

Haryana: हरियाणा में युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। हरियाणा के सिरसा जिले में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार कार्यालय व राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नाथूसरी चौपटा के संयुक्त तत्वावधान में 24 सितंबर को आईटीआई नाथूसरी चौपटा परिसर में रोजगार सहायता शिविर आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी कार्यालय से एस.ए. पूनम रानी ने बताया कि इस शिविर में विभाग द्वारा संचालित सक्षम युवा स्कीम और बेरोजगारी भत्ता योजना की विस्तृत जानकारी युवाओं को उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके अलावा, विभिन्न नामी कंपनियां भी इस रोजगार शिविर में भाग लेकर योग्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेंगी।

शिविर के दौरान विशेषज्ञों द्वारा युवाओं को करियर काउंसलिंग, व्यावसायिक मार्गदर्शन, स्वरोजगार और कौशल प्रशिक्षण से संबंधित गतिविधियों के बारे में जागरूक किया जाएगा। युवाओं को रोजगार की संभावनाओं और कौशल विकास के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि विभिन्न डिप्लोमा धारक, बारहवीं पास, स्नातक तथा स्नातकोत्तर उत्तीर्ण युवा इस शिविर में भाग लेकर विभिन्न गतिविधियों का लाभ उठा सकते हैं। साथ ही, उन्हें रोजगार के साथ-साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में भी प्रेरित किया जाएगा।

जरूरी खबरें