Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : हरियाणा:आर्थिक तंगी से तंग आकर देहरादून के एक परिवार के सात लोगों ने पंचकूला में की आत्महत्या।

Laxman Singh Bisht

Tue, May 27, 2025

पंचकूला के सेक्टर 27 का है मामला।

सभी सातों का शव पंचकूला के सेक्टर 27 में एक मकान के बाहर सड़क पर खड़ी गाड़ी में बंद मिली।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार देहरादून का यह परिवार भारी कर्ज में होने के कारण और आर्थिक तंगी से गुजर रहा था।परेशान होकर परिवार ने आत्महत्या करने का घातक कदम उठाया है। सूत्रों के मुताबिक देहरादून निवासी प्रवीण मित्तल अपने परिवार सहित पंचकूला में आयोजित बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।कार्यक्रम खत्म होने के बाद देहरादून वापस जाते हुए उन्होंने सामूहिक आत्महत्या का यह घातक कदम उठाया।मृतकों में प्रवीण मित्तल उम्र 42 वर्ष निवासी देहरादून, प्रवीण के माता-पिता, प्रवीण की पत्नी और 2 बेटी और एक बेटे सहित तीन बच्चे शामिल हैं।पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी।सभी सातों शवों को पंचकूला के निजी अस्पतालों के शव गृह में रखवाया गया।पंचकूला डीसीपी हिमाद्री कौशिक और डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर अमित दहिया मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे।फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर नमूने जांच के लिए एकत्रित किए।

जरूरी खबरें