Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 164 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा के CM सैनी ने अधिकारियों को दिए निर्देश, जल्द से जल्द करें ये काम...

Editor

Sat, Sep 20, 2025

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन शिकायतों और समस्याओं का निवारण गंभीरता और प्राथमिकता के साथ किया जाए। खासकर जनता की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी शिकायतों पर तत्परता से कार्य करें। समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही व कोताही न बरती जाए और इसकी मॉनिटरिंग वे स्वयं करेंगे।

मुख्यमंत्री आज यहां सिविल सचिवालय में जन संवाद कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना और उन्हें खुशहाल जीवन प्रदान करना है। इस दिशा में सरकार पूरी गंभीरता और तीव्रता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय सचिव स्वयं भी शिकायतों के निपटान की समीक्षा करें और सुनिश्चित करें कि जनता को त्वरित व पारदर्शी समाधान मिले।

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जाए, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के राजकीय स्कूलों में शौचालय, बिजली और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के स्तर को और बेहतर बनाने के लिए राजकीय स्कूलों को अपग्रेड किया जाएगा और चिराग योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गांवों में बने अमृत सरोवरों का सौंदर्यीकरण बरकरार रखा जाए। इसके साथ-साथ इन सरोवरों की नियमित सफाई व समय-समय पर मरम्मत सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को स्वच्छ वातावरण मिल सके और ये सरोवर स्थानीय स्तर पर जल संरक्षण के लिए भी कारगर साबित हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य संतुलित और व्यापक विकास है। इसी दृष्टिकोण से सभी विकास कार्यों को प्राथमिकता देना है और उनके लिए बजट आवंटन भी शीघ्र जारी किया जाए। प्रदेश में चल रहे और प्रस्तावित विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी न हो और हर कार्य गुणवत्तापूर्वक समय पर पूरा किया जाए।

बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री अरुण गुप्ता, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव डा. साकेत कुमार और मुख्यमंत्री के ओएसडी श्री बीबी भारती व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

जरूरी खबरें