Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी चुनाव मे अधिकृत प्रत्याशी तक नहीं उतार सकी कांग्रेस, हार का था पूर्वाभास: भाजपा

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 164 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा के CM सैनी ने दी करोड़ों रुपये की ये सौगात, देखें पूरी लिस्ट

Editor

Sun, Sep 21, 2025

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने आज प्रदेश में सड़क बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रादेशिक सड़क उत्थान परियोजना का शुभारंभ किया। इस परियोजना के तहत चालू वित्त वर्ष में 4,827 करोड़ रुपये की लागत से 9,410 किलोमीटर लंबाई की 4,227 सड़कों की मरम्मत एवं उत्थान का कार्य किया जाएगा।

जिला हिसार में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का यह दिन हरियाणा के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होने जा रहा है। यह परियोजना आने वाले वर्षों में विकसित भारत-विकसित हरियाणा के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। यह एक ऐसी परियोजना है, जो ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के बीच के फासले को कम करेगी, लोगों को बेहतर संपर्क सुविधा देगी तथा प्रदेश की आर्थिक, सामाजिक व व्यावसायिक धारा को और गति देगी। इस परियोजना के तहत आज 410 सड़कों की मरम्मत एवं सुधार कार्य का शुभारंभ हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि कोई भी ठेकेदार या अधिकारी ढांचागत निर्माण में लापरवाही न करे, जहां कहीं भी निर्माण में गुणवत्ता की शिकायत मिलेगी, वहां कठोर कार्रवाई की जाएगी। यह जनता का पैसा है और इसका हर पैसा जनता के भले में ही खर्च होना चाहिए।

यह प्रदेशव्यापी पहल प्रधानमंत्री के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के सपने को करेगी साकार

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को उनके 75वें जन्मदिन पर सच्ची भेंट है। उनका जीवन सेवा, समर्पण और संकल्प का जीवंत उदाहरण है। आज हिसार से शुरू हो रही यह प्रदेशव्यापी पहल निश्चित रूप से प्रधानमंत्री के विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करेगी। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत ने सड़क अवसंरचना में अभूतपूर्व क्रांति देखी है। डिफेंस कॉरिडोर से लेकर फ्रेट कॉरिडोर तक, भारतमाला से सागरमाला तक, रोडवेज, रेलवे और एयरवेज कनेक्टिविटी का जाल पूरे देश में फैलाने के लिए प्रधानमंत्री मिशन मोड पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रादेशिक सड़क उत्थान परियोजना से ट्रांसपोर्ट लागत घटेगी, प्रदूषण में कमी आएगी, ईंधन की बचत होगी, उद्योग और कृषि को गति मिलेगी।

पिछले 11 वर्षों में प्रदेश में 28,651 करोड़ रुपये की लागत से 43,703 किलोमीटर लंबी सड़कों का हुआ सुधार

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रदेश में पिछले 11 वर्षों में 28,651 करोड़ रुपये की लागत से 43,703 किलोमीटर लंबी सड़कों का सुधार किया है। इसके साथ ही, 2,534 करोड़ रुपये की लागत से 2,417 किलोमीटर लंबी नई सड़कों का निर्माण भी किया है। इनके अलावा, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत प्रदेश में 1,077 करोड़ रुपये की लागत से 2,432 किलोमीटर लंबी सड़कों का निर्माण किया जा चुका है। प्रदेश में कुल 759 रेलवे क्रॉसिंग हैं। इनमें से 592 मानव संचालित तथा 167 स्वचलित हैं। पिछले 11 वर्षों में लगभग 2 हजार करोड़ रुपये की लागत से 97 रेलवे ऊपरगामी व भूमिगत पुलों का निर्माण करवाया है। इस समय 1,026 करोड़ रुपये की लागत से 47 रेलवे ऊपरगामी व भूमिगत पुलों का निर्माण कार्य प्रगति पर भी है। जबकि, कांग्रेस के 10 वर्ष के कार्यकाल में केवल 51 रेलवे ऊपरगामी व भूमिगत पुलों का निर्माण करवाया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने हरियाणा में 21 नये राष्ट्रीय राजमार्ग स्वीकृत किए हैं। इनमें से 12 राजमार्ग बन चुके हैं। इनके बनने के बाद प्रदेश का कोई भी जिला ऐसा नहीं बचा है, जिसकी कनेक्टिविटी राष्ट्रीय राजमार्ग से न हो। प्रदेश में पिछले 11 वर्षों में 28,582 करोड़ रुपये की लागत से 1,719 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया गया है। जबकि, कांग्रेस के 10 साल के शासनकाल में 1 हजार 713 करोड़ रुपये की लागत से 451 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग बनाए गए। इतना ही नहीं, यातायात को सुगम बनाने के लिए 27 टोल टैक्स बैरियर हटाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए 844 करोड़ रुपये की लागत से रोहतक-महम-हांसी रेलवे लाईन का निर्माण करवाया गया है। सोनीपत-जींद रेलवे लाइन का निर्माण 713 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से करवाया गया है। रोहतक में देश की पहली एलिवेटेड रेलवे लाइन का निर्माण करवाया है। कुरूक्षेत्र शहर में एलिवेटेड रेलवे लाइन का कार्य 265 करोड़ रुपये की लागत से प्रगति पर है। सोनीपत के बड़ी में 483 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से रेल कोच रिपेयर फैक्टरी लगाई है। फरीदाबाद में 580 करोड़ रुपये की लागत से वाई.एम.सी.ए. चौक से बल्लभगढ़ तक व 2,494 करोड़ रुपये की लागत से बदरपुर-मुजेसर मेट्रो और 2,029 करोड़ रुपये की लागत से बहादुरगढ़-मुंडका मेट्रो रेल सेवा शुरू की है। इसी प्रकार, गुरुग्राम में 2,143 करोड़ रुपये की लागत से सिकंदरपुर स्टेशन से सेक्टर-56 तक मेट्रो रेल सेवा शुरू हो चुकी है।

हरियाणा के भविष्य की नींव बनेगी प्रादेशिक सड़क उत्थान परियोजना - रणबीर गंगवा

लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) मंत्री श्री रणबीर गंगवा ने प्रादेशिक सड़क उत्थान परियोजना शुभारंभ करने पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना के तहत पीडब्ल्यूडी विभाग, मार्केटिंग बोर्ड, एचएसवीपी, एचएसआईडीसी इत्यादि की सभी सड़कों का उत्थान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बने और इस सपने को साकार करने के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर बनाना बहुत जरूरी है। यह परियोजना उस विजन को साकार करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और निर्माण मानकों का सख्ती से पालन किया जाएगा। जो टेंडर अलॉट हो गए हैं उनका काम समयबद्ध तरीके से पूरा करवाया जाएगा। उन्होंने जनता का आह्वान किया कि सड़कों को अपनी संपत्ति समझकर इनकी सुरक्षा में सरकार का सहयोग करें। आज ये शुभारंभ कार्यक्रम केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि हरियाणा के भविष्य की नींव है। हम मिलकर संकल्प लें कि इन सड़कों को स्वच्छ रखेंगे और इनके संरक्षण में सरकार का सहयोग करेंगे और हरियाणा को विकसित भारत के विजन में अग्रणी बनाएंगे।

इस अवसर पर विधायक श्रीमती सावित्री जिंदल, विधायक श्री रणधीर पनिहार, श्री विनोद भ्याणा, पूर्व मंत्री डॉ कमल गुप्ता, पूर्व मंत्री श्री अनूप धानक, पूर्व सांसद जनरल डीपी वत्स और लोक निर्माण (भवन एवं सड़कें) विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अनुराग अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें