Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी चुनाव मे अधिकृत प्रत्याशी तक नहीं उतार सकी कांग्रेस, हार का था पूर्वाभास: भाजपा

पाटी नगर पंचायत चुनाव में भाजपा को बड़ा झटका निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल की 164 मतों से जीत।

चंपावत में छतार के पास अधूरे पड़े कलमठ में कैंटर दुर्घटनाग्रस्त चालक चोटिल।

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में महिलाओं को ऐसे मिलेंगे हर महीने 2100 रुपये, ये रहेगा पूरा प्रोसेस

Editor

Sun, Sep 21, 2025

Haryana: हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त औऱ आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई योजनाएं लागू की है, इसी कड़ी में 25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया जाएगा। महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा एवं सम्मान के लिए इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। 

25 सितंबर को शुभारम्भ अवसर पर मोबाइल एप्प लॉन्च किया जाएगा। एप्प के माध्यम से पात्र लाभार्थी घर बैठे पंजीकरण कर सकेंगे। इसी कड़ी में 25 सितंबर को जिला सिरसा में विभिन्न जगह पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे औऱ विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर भी पंजीकरण किया जाएगा। सिरसा के नागरिक अस्पताल में कार्यक्रम के अलावा डबवाली, ऐलनाबाद सहित अन्य स्थानों पर प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

योजना के तहत पात्रता की शर्तें :

- केवल महिलाएं जिनकी आयु 23 से 60 वर्ष के बीच हो।

- फैमिली आईडी में सत्यापित आय एक लाख रुपये से कम हो

- पति अथवा पत्नी 15 वर्षों से हरियाणा के निवासी हो

- लाभार्थी का फैमिली आईडी डिटेल में स्वयं का एक्टिव बैंक एकाउंट हो

-परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड और रिहायशी प्रमाण अनिवार्य

ये रहेगा प्रोसेस

पात्र लाभार्थी को एप्प के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा। इसके बाद लाभार्थी का डाटा 15 दिन के अंदर क्रीड विभाग द्वारा वेरिफाई कर सामाजिक न्याय और आधिकारिता विभाग को भेजा जाएगा। सामाजिक न्याय और आधिकारिता विभाग दो कार्यदिवस में डॉक्यूमेंट जांच के बाद आईडी जनरेट करेगा और लाभार्थी को लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। 

हर महीने की सात तारीख तक क्रीड विभाग से मिले वेरिफाई डाटा अनुसार ही सामाजिक न्याय और आधिकारिता विभाग द्वारा लाभार्थी की आईडी क्रिएट की जाएगी। लाभार्थी को डीबीटी के माध्यम से बैंक एकाउंट में राशि दी जाएगी। आवेदन की स्थिति और निर्देशों के लिए एसएमएस से सूचनाएं प्राप्त होंगी। 

क्या सामाजिक सुरक्षा का लाभ मुझे मिलेगा ?

-एक फ़ैमिली आईडी में एक से ज्यादा महिलाएं होने पर भी सबको समान लाभ मिलेगा, बशर्ते उनकी पारिवारिक आय एक लाख से कम हो और अन्य कोई सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ न ले रहीं हो।

- केवल कैंसर स्टेज-3 और 4 से ग्रसित तथा लाइलाज बीमारी से ग्रसित महिलाएं जो पहले से वित्तीय सहायता प्राप्त कर रही है, उन्हें ही इस योजना का अतिरिक्त लाभ मिल सकेगा।

-किसी लाभार्थी की मृत्यु होने पर केवल उसी माह का लाभ मिलेगा। 

- अगर किसी अपात्र लाभार्थी द्वारा लाभ लिया गया तो जांच के बाद 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर से वापसी राशि ली जाएगी।

- लाभार्थी किसी भी प्रकार के फर्जी लिंक या वेबसाइट पर आवेदन करने से बचें, केवल विभाग द्वारा प्रदान किए गए सत्यापित एप्प आदि पर ही आवेदन करें।

25 सितंबर को दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ होगा। पात्र लाभार्थी एप्प के माध्यम से घर बैठे ही पंजीकरण कर सकेंगे। इस दिन जिला में विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगाकर भी रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। पात्र महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी। - सत्यवान ढिलोड, जिला समाज कल्याण अधिकारी।

जरूरी खबरें