Friday 27th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:बर्दाखान बिसराडी सड़क में डामरीकरण न होने पर ग्रामीणों की वि0सभा चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

लोहाघाट:राजकीय इंटर कॉलेज दिगालीचौड़ के विद्यार्थियों ने शारदा नदी में राफ्टिंग का लिया आनंद।

लोहाघाट:कनेडी के भूमिदार बाबा मंदिर में सुंदरकांड पाठ का हुआ आयोजन।

चंपावत:एसडीएम ने विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ की एसआईआर को लेकर बैठक

चंपावत ललुवा पानी सड़क में पैच वर्क पर उठा सवाल लोगों ने जताई नाराजगी

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana Mousam Alert: हरियाणा में बारिश का हाई अलर्ट जारी, घग्गर नदी ओवरफ्लो, देखें ताजा अपडेट

Editor

Sat, Sep 6, 2025

Haryana Mousam Alert: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार बदलता जा रहा है। हरियाणा में आज भी बारिश आने का हाई अलर्ट जारी किया गया है। आइए जानते है इसके बारें में पूरी जानकारी और नि अपडेट... देखें मौसम के हाल

हरियाणा में बारिश और नदियों के ओवरफ्लो होने से 2,748 गांव प्रभावित हैं। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी डेंजर लेवल पर  हैं। वहीं कैथल और सिरसा में घग्गर नदी ओवरफ्लो है। सोनीपत, करनाल और यमुनानगर में लगातार भूमि कटाव हो रहा है। Haryana Mousam Alert

मौसम विज्ञान विभाग चंडीगढ़ (IMD) ने 3:05 बजे तक फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, जींद, सिरसा, यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला में मध्यम बारिश की संभावना जताई है। हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, कुरुक्षेत्र और अंबाला में बारिश हो रही है। Haryana Mousam Alert

सिरसा में बांध टूटा: सिरसा के अहमदपुर में बांध टूट गया है, जो घग्गर नदी पर बना था। करीब 30 फीट तक कटाव हो गया है। इससे खेतों में सारा पानी भर गया है। यह गांव सिरसा शहर के बिल्कुल साथ लगता है। Haryana Mousam Alert

प्रदेश में नदियों की स्थिति...

मारकंडा: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद में मारकंडा नदी में दोपहर 1 बजे तक 26 हजार 889 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। मारकंडा अभी भी खतरे के निशान 256 मीटर पर बह रही है। वहीं, अंबाला में टांगरी में 8 हजार क्यूसेक पानी बह रहा है। Haryana Mousam Alert

घग्गर: सिरसा में घग्घर नदी का ओटू हेड पर 4 हजार क्यूसेक पानी बढ़ गया है। सुबह 8 बजे 27 हजार 400 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। वहीं, कैथल में घग्गर का जलस्तर 23.6 फीट तक पहुंच गया है, जो डेंजर लेवल से 6 इंच ज्यादा है। पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में जा रहा है। Haryana Mousam Alert

यमुना: फरीदाबाद में यमुना खतरे के निशान पर बह रही है। यमुना में सुबह 8 बजे 2 लाख 26 हजार 433 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। 12 गांव पानी की चपेट में हैं। 270 मकान अभी भी पूरी तरह से डूबे हुए हैं। Haryana Mousam Alert

8 सितंबर को अलर्ट

मौसम विभाग ने 7 सितंबर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। 8 सितंबर को अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का यलो अलर्ट है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। Haryana Mousam Alert

जबकि फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत,जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, पंचकुला में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी प्रकार का मौसम 9 सितंबर को भी बना रहेगा।

जरूरी खबरें