Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा के नगर पालिका में सीएम फ्लाइंग की रेड, अधिकारियों में मचा हड़कंप

Editor

Thu, Sep 25, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार जिले के बरवाला नगरपालिका में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों की लापरवाही और सफाई व्यवस्था में खामियों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीएम फ्लाइंग टीम ने वीरवार सुबह औचक निरीक्षण किया। जैसे ही टीम नगरपालिका कार्यालय पहुंची, कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में कई अधिकारी व कर्मचारी ऑफिस पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक, निरीक्षण का नेतृत्व सीएम फ्लाइंग हिसार रेंज इंचार्ज सुनैना ने किया। उनके साथ रेडक्रॉस हिसार के सचिव रविन्द्र लोहान, एसआई जितेंद्र और एचसी विजय मौजूद रहे।Haryana news

सीएम फ्लाइंग टीम ने नगरपालिका बरवाला के ड्यूटी रजिस्टर व अन्य रिकॉर्ड की गहनता से जांच की। इस दौरान नगरपालिका सचिव प्रगति और पालिका अभियंता अनिल मोहिल ऑफिस में गैरहाजिर मिले। बाद में बताया गया कि वे स्वच्छता कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, लेकिन उन्होंने ऑफिस के मूवमेंट रजिस्टर में अपनी एंट्री दर्ज नहीं की थी।

मिली जानकारी के अनुसार, वहीं लेखाकार नरेश कुमार और लिपिक सोमबीर छुट्टी पर पाए गए, लेकिन जांच में सामने आया कि उनकी छुट्टी किसी अधिकारी ने मंजूर नहीं की थी। जो लापरवाही मानी जा रही है। कर्मचारी ईश्वर सिंह कोर्ट में गए हुए थे, लेकिन उनकी भी मूवमेंट रजिस्टर में कोई एंट्री नहीं थी। वहीं, बलराज बेलदार और बिमला माली ड्यूटी से पूरी तरह गैरहाजिर पाए गए। कुछ कर्मचारी देर से ऑफिस पहुंचे।Haryana news

जरूरी खबरें