Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

पुणे से लोहाघाट आ रहा पासम का युवक आगरा से लापता। परिजन परेशान।

चंपावत:कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की आपदा प्रबंधन, आयुष एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : डेरा प्रमुख राम रहीम को इस मामले में मिली छूट, जाने पूरी खबर 

Editor

Sun, Sep 7, 2025

Haryana news : डेरा प्रमुख राम रहीम को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम पंचकूला स्थित सीबीआई की विशेष अदालत में पेश नहीं हुए। यह मामला साधुओं की नपुंसक बनाने से जुड़ा है।

मिली जानकारी के अनुसार, राम रहीम के वकील ने अदालत में उनकी व्यक्तिगत पेशी से छूट की अर्जी दायर की जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। अब उन्हें केस में पेशी से छूट मिल गई है। इस मामले में अगली सुनवाई 25 सितंबर को होगी।Haryana news

राम रहीम वकील ने दलील दी है कि राम रहीम को 4 अगस्त से 40 दिन की पैरोल मिली हुई है और उनकी आवाजाही सक्षम प्राधिकारी द्वारा सीमित की गई है, इसलिए वह अदालत में हाजिर नहीं हो सकते।

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने यह भी कहा कि राम रहीम की अनुपस्थिति जानबूझकर नहीं है और उन्हें इस बात पर कोई आपत्ति नहीं कि कार्यवाही उनकी गैरहाजिरी में दर्ज की जाए। सुनवाई के दौरान एक अभियोजन गवाह का बयान दर्ज किया गया। बचाव पक्ष ने अदालत से आग्रह किया कि अगली तारीख ज्यादा लंबी न डाली जाए क्योंकि यह अदालत का सबसे पुराना मामला है। अदालत ने आदेश दिया कि अगली तारीख पर एक और अभियोजन गवाह यानी पीड़ित को तलब किया जाए। Haryana news

जरूरी खबरें