Friday 12th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:गुरुकुलम एकेडमी में पर्यावरण आधारित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया गया सम्मानित

चंपावत:डीएम ने संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी तैनात करने व आपदा कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने के दिए निर्देश

लोहाघाट में सरफेस पार्किंग विस्तार हेतु ₹39.52 लाख की वित्तीय स्वीकृति

चंपावत में एसआईआर 2026 की रफ्तार तेज, तीन दिनों में 42 प्रतिशत गणना(एन्यूमरेशन) फॉर्म वितरित

लोहाघाट विधायक ने पाटी नगर पंचायत में भाजपा की हार को बताया 2027 विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा के CM सैनी ने पानीपत शहरी विधानसभा को दी करोड़ों रुपये की सौगात, यहाँ देखें पूरी लिस्ट 

Editor

Thu, Sep 25, 2025

Haryana news :  हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत शहरी विधानसभा वासियों को सौगात देते हुए पुराने औद्योगिक क्षेत्र को जीटी रोड से जोड़ने वाले 70 करोड़ 42 लाख रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ओवर ब्रिज तथा 18 करोड़ 95 लाख से बनने वाले फायर स्टेशन केंद्र का शिलान्यास किया। इसके अलावा, उन्होंने भगवद् गीता चौक के लिए 50 लाख रुपये और पालिका बाजार पुनर्निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये देने की भी घोषणा की। साथ ही, उन्होंने पानीपत में अपराधों की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाने की भी घोषणा की।

मुख्यमंत्री आज पानीपत में आयोजित एक कार्यक्रम में उपस्थित जन को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भाजपा के जिला कार्यालय श्याम कमल का भी उद्घाटन किया।

श्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत शहरी विधायक श्री प्रमोद विज द्वारा रखी गई विभिन्न मांगों पर बोलते हुए पानीपत में भूमि उपलब्धता होने पर ऑटो मार्केट बनाने, नाइट शेल्टर का निर्माण, नगर निगम के कर्मचारियों के रहने की जगह और पानीपत में स्लाटर हाउस आदि के निर्माण करवाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती है। उन्होंने दीनदयाल उपाध्याय को नमन करते हुए कहा कि हम सबको उनके समर्पित जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति और अंत्योदय की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने कहा था कि राजनीति केवल सत्ता का साधन नहीं बल्कि समाज सेवा का माध्यम होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हरियाणा देश का ऐसा पहला राज्य है जहां सभी फसलें एमएसपी पर खरीदी जा रही हैं।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए जिला कार्यालय बनाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से देश में विभिन्न पखवाड़ा आयोजित किये जा रहे हैं और इस वर्ष भी हाल ही में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस से लेकर आगामी 2 अक्टूबर तक विशेष पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में हरियाणा प्रदेश की आर्थिक स्थिति बहुत बेहतर है।

शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने कहा कि यह उनके लिए सौभाग्य की बात है कि यह भाजपा का जिला कार्यालय श्याम कमल उनकी ग्रामीण विधानसभा में खुला है। उन्होंने कहा कि यह कार्यालय आम कार्यकर्ताओं के लिए बहुत बड़ी देन है जो की आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि आज प्रदेश में विकास के लिए पैसे की कमी नहीं है और नॉनस्टॉप तीन गुना गति से विकास कार्य किए जा रहे हैं। सरकार की गरीबी उन्मूलन की योजना के तहत अंत्योदय की भावना से काम किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में कैंप लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जो वादे रोजगार, विकास इत्यादि के लिए किए गए थे वह सभी पूरे किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने जीएसटी में बहुत बड़ा बदलाव कर आमजन को भारी राहत दी है।

कार्यक्रम में पानीपत शहरी विधायक श्री प्रमोद विज सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

जरूरी खबरें