Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में भीषण सड़क हादसा, चालक की दर्दनाक मौत

Editor

Sun, Sep 28, 2025

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। पानीपत में जीटी रोड पर समालखा फ्लाईओवर के ऊपर शुक्रवार देर रात हुए सड़क हादसे में पत्थर से भरे कैंटर के चालक की में मौत हो गई। 

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। पुलिस ने राहगीरों के मदद से घायल कैंटर चालक को बाहर निकाला। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई।Haryana news

जानकारी के मुताबिक रात करीब 2 बजे नेशनल हाईवे-44 पर सामान्य अस्पताल के सामने फ्लाईओवर के ऊपर प्लास्टिक पाइप से भरा एक कैंटर खराब हो गया। उसका अगला टायर फटने के बाद चालक ने बिना इंडिकेटर जलाए वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान पत्थर लदा कैंटर पानीपत से फरीदाबाद की ओर तेज रफ्तार में पीछे से उस गाड़ी से टकरा गया।

यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पत्थर वाले कैंटर का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक मुकेश केबिन में फंस गया। मौके पर पहुंची पुलिस और राहगीरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला और सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।Haryana news

जरूरी खबरें