Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana news : हरियाणा में बाजरा किसानों के लिए जरूरी खबर, अब इस रेट पर होगी बाजरा की खरीद 

Editor

Sat, Sep 27, 2025

Haryana news : हरियाणा में बाजरा किसानों के लिए अच्छी खबर आई है। हरियाणा की अनाज मंडियों में अब सरकारी खरीद एजेंसियां किसानों को 2200 रुपये क्विंटल के हिसाब से भुगतान करेंगी। भावांतर भरपाई योजना के तहत सभी बाजरा किसानों के खातों में सरकार की ओर से 575 रुपये प्रति क्विंटल डाले जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराने वाले किसानों को ही भावांतर भरपाई की जाएगी। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने बाजरे की खरीद को लेकर सभी उपायुक्तों और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रकों को नए सिरे से आदेश जारी किया है।Haryana news

इससे पहले बाजरे की खरीद 2,150 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से करने के निर्देश दिए गए थे, जबकि सरकार 625 रुपये क्विंटल भावांतर भरपाई के रूप में देती। किसान अगर मंडी में निजी खरीदारों को भी बाजरा बेचते हैं तो उनके खातों में भी 575 रुपये प्रति क्विंटल डाले जाएंगे।

मिली जानकारी के अनुसार, यदि किसान का बाजरा निजी व्यापारियों द्वारा 2,200 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक कीमत पर खरीदा जाता है, तब भी सरकार 575 रुपये क्विंटल देगी। सरकार की ओर से हैफेड और हरियाणा राज्य भंडारण निगम द्वारा प्रदेशभर में 60:40 के अनुपात से बाजरे की सरकारी खरीद की जाएगी।Haryana news

ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से की गई प्राइवेट बिक्री पर ही भावांतर भरपाई योजना का लाभ मिलेगा। 

जरूरी खबरें