Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा के इस जिले में बनेगा रिंग रोड, लोगों को मिलेगा ये बड़ा फायदा

Laxman Singh Bisht

Sun, Aug 24, 2025

Haryana: हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने है। दरअसल, जिले के लोगों को जाम से निजात दिलाने के लिए रिंग रोड बनाया जाएगा। इस रिंग रोड के बनने से कुरुक्षेत्र एनएच 4 और 3 राज्यों की बोर्डर से जुड़ जाएगा। इससे पंजाब और उत्तर प्रदेश समेत दूसरे राज्यों में आना और जाना आसान हो जाएगा

जानकारी के मुताबिक, कुरुक्षेत्र के लोगों को काफी समय से जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण शहर में कोई भी बाईपास या रिंग रोड नहीं बताया जा रहा है। जिसकी वजह से पंजाब और हरियाणा से नेशनल हाइवे 44 और यमुनानगर, करनाल और उत्तर प्रदेश जाने वाले सभी वाहन कुरुक्षेत्र के अंदर से होकर गुजरते हैं।

लोगों की समस्या को देखते हुए कुरुक्षेत्र में बाहर से ही रिंग रोड बनाने का निर्णय लिया गया है। ताकि, दूसरे राज्यों में जाने वाले वाहन कुरुक्षेत्र में न आकर बाहर से डायवर्ट हो जाएं।

ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ महीने पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी कुरुक्षेत्र दौरे पर थे। उस दौरान उन्होने रिंग रोड बनाने की बात कही गई थी।

जिसके बाद हरियाणा की सैनी सरकार ने केंद्र सरकार की एजेंसी के साथ मिलकर रिंग रोड के सर्वे का काम पूरा कर लिया है और केंद्र की सरकार ने भी इस प्रोजेक्ट के लिए मंजूरी भी दे दी है।

अब जल्द ही डीपीआर बनाया जाएगा और इसके बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।

कनेक्ट होंगे ये हाइवे

कुरुक्षेत्र में बनने वाला यह रिंग रोड नेशनल हाईवे 152 पिहोवा से शुरू होगा। इसके बाद यह MDR 119 और नेशनल हाईवे 44 और फिर नेशनल हाईवे 344 यमुनानगर के जिलों को कनेक्ट करेगा। इससे आवाजाही आसान हो जाएगी।

इन तीन राज्यों को मिल सकेगा फायदा

हरियाणा

कुरुक्षेत्र

कैथल

अंबाला

यमुनानगर

जींद

पंजाब और उत्तर प्रदेश

जरूरी खबरें