Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

लोहाघाट:यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।

देहरादून:नीट (यूजी) पुनः परीक्षा में सम्मिलत अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में इस जिले की ये कॉलोनियों हुई वैध, घर बैठे ऐसे प्राप्त करें जानकारी

Editor

Fri, Sep 12, 2025

Haryana: सिरसा नगर परिषद क्षेत्र में स्थापित अप्रूव्ड कॉलोनियों में एनडीसी प्राप्त करने की प्रक्रिया बेहद आसान और ऑनलाइन है। आम नागरिक एनडीसी पोर्टल के माध्यम से घर बैठे न केवल एनडीसी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि वैध कॉलोनी से स्थित प्रॉपर्टी संबंधित जानकारी जैसे अप्रूव्ड-अनअप्रूव्ड कॉलोनी, प्रॉपर्टी क्षेत्रफल, प्रॉपर्टी फोटो, प्रॉपर्टी आईडी, मालिक का नाम, कॉलोनी मैप और बाउंड्री आदि के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नगर आयुक्त वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि नगर परिषद सिरसा क्षेत्र में अप्रूव्ड एरिया की जानकारी और एनडीसी प्राप्त करने के लिए आम नागरिक को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होगी, वे विभाग के पोर्टल  https://property.ulbharyana.gov.in पर पंजीकरण करते हुए अपनी प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित जानकारी देख सकते हैं।

इसके अलावा सभी तरह के कर जमा करवाकर एनडीसी प्राप्त कर सकते हैं। अगर किसी भी तरह की कोई त्रुटि हो तो प्रॉपर्टी मालिक ऑनलाइन ही आवेदन दर्ज करवा सकता है।

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन के बाद निरीक्षण उपरांत 10 कार्यदिवस में एनडीसी पर त्रुटि ठीक कर दी जाती है, यह सेवा निशुल्क है। 

अगर किसी आवेदक को तत्काल एनडीसी-पीआईडी और जानकारी ठीक करवाने की जरूरत हो तो, वह सरकार द्वारा निर्धारित एक हजार रुपये का तत्काल भुगतान कर एनडीसी दो दिनों में प्राप्त कर सकता है। उन्होंने बताया कि सिरसा नगर परिषद क्षेत्र में हुडा, हाउसिंग बोर्ड, एमसी कॉलोनी, अनाजमंडी ए से एफ ब्लॉक तक, इंडस्ट्रियल एरिया, लाल डोरा क्षेत्र व सरकार और सरकारी विभागों द्वारा काटी गई कालोनियों जैसे आरएसडी कॉलोनी, मेला ग्राउंड कॉलोनी तथा सरकार द्वारा लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों जैसे पार्क सिटी, इरा, ग्लोबल स्पेस, सरसाईनाथ सिटी आदि सरकार द्वारा अप्रूव्ड कॉलोनी है। 

इसके अलावा वर्ष 2004, 2014, 2018 और 2024 में सरकार द्वारा अधिसूचनाओं के माध्यम से कई कॉलोनियों को अप्रूव किया गया है।

नगर परिषद क्षेत्र सिरसा में ये भी हैं अप्रूव्ड कालोनियां

कालोनी का नाम क्षेत्रफल राजस्व संपदा क्षेत्र

यूसी-एस-40 8.44 रामनगरिया (गाँव के नजदीक)
यूसी-एस-01(यूसी-1) 19.09 खैरपुर, कंगनपुर (दयाल सिंह नगर, बूटा राम कॉलोनी)
यूसी-एस-18 16.71 खैरपुर, कंगनपुर (नजदीक फ्रेंड्स कॉलोनी, संत नगर)
यूसी-एस-53 4.33 खाजाखेड़ा (रंगड़ी रोड के पास का क्षेत्र)
यूसी-एस-52 2.73 खाजाखेड़ा (नटार रोड पर नजदीक हनुमान मंदिर क्षेत्र )
यूसी-एस-7 10.68 खाजाखेड़ा ( नजदीक रानिया चुंगी)
यूसी-एस-55-भाग क 14.14 खाजाखेड़ा (नजदीक प्रीत नगर)
यूसी-एस-57 44.16 शमशाबाद, खाजाखेड़ा (श्याम कॉलोनी, कांडा कालोनी का क्षेत्र)
यूसी-एस-4 29.45 कंगनपुर ( बूटाराम कॉलोनी के पीछे का क्षेत्र)
यूसी-एस-14 62.26 शमशाबाद, सिरसा (केलनिया मार्ग पर)
यूसी-एस-55 82 खाजाखेड़ा, शाहपुर बेगू (प्रीत नगर का क्षेत्र)
यूसी-एस-07क 68.15 शाहपुर बेगू (नजदीक वीटा मिल्क प्लांट)
यूसी-एस-9 5.62 खाजाखेड़ा (खाजाखेड़ा रोड पर नजदीक एवी कॉलेज-स्कूल)
यूसी-एस-12 10.62 खैरपुर (अजय विहार का क्षेत्र)
यूसी-एस-21 21.35 खैरपुर (महावीर कॉलोनी, जीटीएम का क्षेत्र)
यूसी-एस-38 20.27 खैरपुर (शक्ति नगर, बाटा कॉलोनी, बिजलीघर से        
            हाउसिंग बोर्ड के बीच का क्षेत्र )
यूसी-एस-01क तथा
यूसी-एस-38(भाग क) 53.77 खैरपुर (शक्ति नगर, बाटा कॉलोनी, बिजलीघर            
                                    से हाउसिंग बोर्ड के बीच का क्षेत्र )
यूसी-एस-31 4.79 खाजाखेड़ा (जमाल रोड पर)

यूसी-एस-28 2.81 खाजाखेड़ा (जमाल रोड पर)
यूसी-एस-30 4.45 खाजाखेड़ा (जमाल रोड पर)
यूसी-एस-23 4.47 शाहपुर बेगू (शाहपुर बेगु का एरिया)
यूसी-एस-26 37.38 कंगनपुर, खाजाखेड़ा (नजदीक भारत नगर  
                                    कंगनपुर रोड पर)
यूसी-एस-15 22.04 खाजाखेड़ा (जमाल रोड से जगदम्बे पेपरमिल रोड पर)
यूसी-एस-34 71.64 चत्तरगढ पट्टी (चतरगढ़ पट्टी में नेजाडेला रोड  
                        के पास का क्षेत्र)
यूसी-एस-0 12.49 खाजाखेड़ा (नटार रोड पर)

खैरपुर क्षेत्र (एरिया-डीसी कॉलोनी, राम कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, एडीसी कॉलोनी, एमआईटीसी कॉलोनी, भगत सिंह कॉलोनी, खन्ना कॉलोनी, बाटा कॉलोनी, गोविंद नगर, गली जंडीवाली खैरपुर बस्ती, फ्रेंडस कालोनी, महावीर कॉलोनी, खैरपुर हिसार रोड अपॉजिट एफसीआई गोदाम, शक्ति नगर, एडज्वाइन फ्रेंडस कॉलोनी)।

खाजाखेड़ा क्षेत्र (एरिया-कीर्ति नगर, प्रीत नगर, कल्याण नगर, जगदंबे कालोनी, शिव नगर, परशुराम नगर, भगत सिंह नगर, डेरा सच्चा सौदा, मेला ग्राउंड, शांति नगर, प्रीत नगर बेगू रोड, सरस्वती कालोनी, एडज्वाइन शांति नगर, एडज्वाइन परमार्थ कॉलोनी)
सिरसा क्षेत्र (एरिया-कोर्ट कॉलोनी व बंसल कॉलोनी), सिरसा (एरिया-ले आउट कॉलोनी),पटेल बस्ती, सुभाष बस्ती, अग्रसेन कॉलोनी, पीर बस्ती, भीम कॉलोनी,
चत्तरगढ पट्टी डबवाली रोड़, अग्रवाल कॉलोनी, प्रेम नगर, विशाल नगर, जन कल्याण कालोनी (बरनाला रोड़), शमसाबाद पटटी (डबवाली रोड़, अहमदपुर रोड, जन कल्याण कॉलोनी ), शाहपुर बेगू (नजदीक डेरा सच्चा सौदा)

एनडीसी और वैध कॉलोनियों की जानकारी प्राप्त करने के लिए ये है प्रोसेस

आम नागरिक पोर्टल  https://property.ulbharyana.gov.in के माध्यम से आसानी से एनडीसी के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं व सिरसा नगर परिषद क्षेत्र में अपनी प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित सभी जानकारी देख सकते हैं।

आवेदक को  https://property.ulbharyana.gov.in पर जाते हुए सबसे पहले पंजीकरण करना होगा। पंजीकरण के पश्चात ओटीपी के माध्यम से लॉगइन करते हुए एनडीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। सभी तरह के करों का भुगतान कर जनरेट एनडीसी ऑप्शन पर क्लिक करके एनडीसी के लिए आवेदन कर सकते हैं। 

इसी तरह सर्च प्रॉपर्टी पर क्लिक करके कॉलोनी का नाम, अप्रूव्ड-अनअप्रूव्ड कॉलोनी, बाउंड्री मैप और प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित जानकारी आदि प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा इस पोर्टल पर विभाग द्वारा दी जानी वाली विभिन्न तरह की सर्विस और उनके लिए आवश्यक दस्तावेज के बारे में जानकारी ‘दस्तावेजों की सूची’ ऑप्शन से प्राप्त की जा सकती है।

जरूरी खबरें