Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

लोहाघाट:यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।

देहरादून:नीट (यूजी) पुनः परीक्षा में सम्मिलत अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana: हरियाणा में 100 करोड़ की लागत से जल्द तैयार होगी ये सड़कें, टेंडर प्रक्रिया हुई पूरी

Editor

Tue, Sep 9, 2025

Haryana: हरियाणा वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हरियाणा के करनाल में बरसात से खराब हुई सड़कें अब जल्द दोबारा तैयार होने वाली है। PWD ने 57 करोड़ के टेंडर करनाल-कैथल और करनाल-इंद्री स्टेट हाईवे की मरम्मत के लिए जारी कर दिए हैं, जिन पर अगले महीने से काम शुरू होगा। इसी के साथ ही लोकल और लिंक रोड के लिए भी टेंडर की प्रक्रिया चल रही है।

जानकारी के मुताबिक, इंद्री और यमुना क्षेत्र में जहां जलभराव और माइनिंग से रास्ते टूटे, वहां कंक्रीट व CC ब्लॉक की सड़कें बनेंगी। वहीं, शेरगढ़ टापू में बरसात में ओवरटॉपिंग रोकने के लिए पुल का प्रोजेक्ट सरकार को भेजा जाएगा। Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, जिस पर करीब 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बजट खर्च किया जाएगा। इसके साथ ही घरौंडा स्थित NCC अकादमी का निर्माण ब्लॉक वाइज किया जाएगा। इन प्रोजेक्ट्स से जिले की सड़क और विकास योजनाओं को नई दिशा मिलेगी। Haryana News

ये पैसे होंगे खर्च

जानकारी के मुताबिक, करनाल जिले में लगातार बरसात और जलभराव के कारण कई स्टेट हाईवे और लोकल सड़कों की हालत खराब हो चुकी है। इन हालातों को सुधारने के लिए PWD विभाग ने मरम्मत कार्य की तैयारी कर ली है। PWD विभाग के XEN संदीप कुमार के अनुसार करनाल-कैथल स्टेट हाईवे पर 29 करोड़ और करनाल-इंद्री स्टेट हाईवे पर 28 करोड़ रुपए की लागत से सड़कें दोबारा बनाई जाएंगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अलॉटमेंट के बाद अगले महीने काम शुरू होने की उम्मीद है। Haryana News

बड़े प्रोजेक्ट

मिली जानकारी के अनुसार, XEN ने बताया कि इस साल बरसात से पहले ही 123 सड़कों को वर्क प्रोग्राम में अप्रूवल मिल चुका है। इन पर भी जल्द ही काम शुरू किया जाएगा। वहीं, शेरगढ़ टापू और डबकौली कलां में पानी ओवरटॉपिंग की समस्या को हल करने के लिए भी प्रोजेक्ट तैयार है। शेरगढ़ टापू में पुल बनाने की मंजूरी आ चुकी है, जिसे अब सरकार को भेजा जाएगा। Haryana News

ब्लॉक-वाइज

जानकारी के मुताबिक, करनाल के घरौंडा में बन रही रही NCC अकादमी को लेकर भी अपडेट मिला है। उन्होंने बताया कि यहां तीन बिल्डिंग तैयार हो चुकी हैं, जिनमें मैस ब्लॉक, ब्वॉज हॉस्टल और गर्ल्स हॉस्टल शामिल हैं। मैस ब्लॉक का टेंडर पूरा हो गया है और दो करोड़ रुपए की लागत से इसका काम शुरू हो चुका है। बाकी हिस्से का वैल्यूएशन किया जा रहा है और जल्द ही उसका टेंडर भी जारी कर दिया जाएगा। Haryana News

योजना के मुताबिक NCC अकादमी को ब्लॉक-वाइज पूरा किया जाएगा। पहले तीन बिल्डिंग NCC को सौंप दी जाएंगी ताकि वे अपना कैंपस शुरू कर सकें। पूरी अकादमी के निर्माण में अभी लगभग सवा साल और लगेगा।

मिलेगी नई दिशा Haryana News

मिली जानकारी के अनुसार, XEN की मानें तो अगले महीने से बड़े स्तर पर मरम्मत और निर्माण कार्य शुरू हो जाएंगे। इससे करनाल-कैथल और करनाल-इंद्री हाईवे के साथ-साथ गांवों और कस्बों की लोकल सड़कें भी दुरुस्त हो सकेंगी। साथ ही पुल, लिंक रोड और NCC अकादमी जैसे बड़े प्रोजेक्ट पूरे होने से जिले की आधारभूत सुविधाओं में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा।

जरूरी खबरें