Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

पुणे से लोहाघाट आ रहा पासम का युवक आगरा से लापता। परिजन परेशान।

चंपावत:कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की आपदा प्रबंधन, आयुष एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में मौसम विभाग की चेतावनी, देखें कहां-कहां होगी बारिश ?

Editor

Thu, Sep 11, 2025

Haryana Weather: हरियाणा में पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पूरे प्रदेश में भारी बरसात के कारण बाढ़ जैसे हालात बने हुए है। आज मौसम विभाग ने फिर प्रदेश के कई जिलों में बारीह की चेतावनी दी है। मौसम विज्ञान केंद्र चंडीगढ़ के अनुसार आज प्रदेश के 5 जिलों में पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र और करनाल में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

वहीं मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, भिवानी, चरखी दादरी, रोहतक, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। विभाग के अनुसार 14 सितंबर तक मौसम ऐसा ही रहेगा। Haryana Weather

किसानों को हुए इस बार भारी नुकसान के चलते सरकार ने नुकसान की भरपाई के लिए ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल खोला हुआ है, जिसमें किसान बारिश और जलभराव से हुए नुकसान का दावा कर रहे हैं। Haryana Weather

तेज बारिश

हिसार स्थित हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मानसून कमजोर पड़ता दिखाई दे रहा है। जिसके चलते चार दिनों तक कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी को छोड़ दें, तो कहीं पर भी तेज बारिश की संभावना नहीं लग रही है। Haryana Weather

उन्होंने बताया कि 2021 के बाद इस सीजन इतनी अधिक बारिश हुई है। साल 2021 में जुलाई-अगस्त में कम व सितंबर में तेज बारिश हुई थी, जबकि मौजूदा सीजन में जुलाई-अगस्त के साथ अभी तक सितंबर में भी तेज बारिश देखने को मिली है।

जरूरी खबरें