Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

पुणे से लोहाघाट आ रहा पासम का युवक आगरा से लापता। परिजन परेशान।

चंपावत:कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने की आपदा प्रबंधन, आयुष एवं पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक

चम्पावत में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, जिला प्रशासन ने दिए हाई अलर्ट के निर्देश

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Highway Corridor: UP में बनेगा ये नया 270 KM लंबा एक्सप्रेसवे, लोगों को होगा बड़ा फायदा

Editor

Sun, Sep 21, 2025

Highway Corridor: उत्तर प्रदेश वासियों के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। UP में कई एक्सप्रेस शुरू हो चुके हैं जबकि कई नए एक्सप्रेसवे के निर्माण को लेकर तैयारियां चल रही हैं। इन्हीं में से एक मुरादाबाद-सौरिख (कन्नौज) ग्रीनफील्ड हाईवे कॉरिडोर भी है। आइए जानते हैं इसको लेकर ताजा अपडेट क्या है।

ग्रीनफील्ड Highway Corridor

मिली जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद से सौरिख (कन्नौज) तक ग्रीनफील्ड हाईवे कारिडोर बनाना प्रस्तावित है। जिसकी कुल लंबाई 270 KM होगी। यह UP का पहले नेशनल हाईवे होगा, जो उत्तर से दक्षिण दिशा में जाएगा। 

कारिडोर अपडेट Moradabad-Kananuj Highway Corridor

जानकारी के मुताबिक, बता दें UP सरकार ने इस कॉरिडोर का प्रस्ताव बीते साल ही सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को भेजा था। जिसके सर्वे का काम शुरू हो चुका है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद इसको मंत्रालय भेजा जाएगा। जिसके बाद Highway Corridor के लिए बजट जारी किया जाएगा।

क्या होगा रूट? Moradabad-Kananuj Highway Corridor

मिली जानकारी के अनुसार, इस Highway Corridor को बनाने की कमान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के हाथों में होगी यह मुरादाबा से शुरू होगा और चंदौसी होते हुए, बदायूं और फर्रुखाबाद के रास्ते कन्नौज जिले के सौरिख कस्बे तक जाएगा। यह फोरलेन का होगा।

सफर होगा आसान Moradabad-Kananuj Highway Corridor

जानकारी के मुताबिक, हाईवे का निर्माण होने के बाद प्रदेश के मुरादबाद, बदायूं, फर्रुखाबाद जिलों का आवागमन आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। साथ ही रास्ते में लगने वाला समय भी कम होगा।

कनेक्ट होगा गंगा एक्सप्रेसवे Moradabad-Kananuj Highway Corridor

मिली जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि इस 270 KM लंबे एक्सप्रेसवे को गंगा एक्सप्रेसवे और आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से भी कनेक्ट किया जाएगा। फर्रुखाबाद, छिबरामऊ में जंक्शन बनेंगे। इससे हाईवे के बन जाने के बाद हरिद्वार-ऋषिकेश जाने की राह भी आसान होगी।

जरूरी खबरें