Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:व्यावसायिक सिलेंडरों की आपूर्ति ठप कारोबारी परेशान व्यापार संघ का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट : कोली झील मे फिल्म अर्जियां: द जस्टिस ऑफ गोलजू’ की शूटिंग पालिकाध्यक्ष ने दिया क्लैप।

ऋषिकेश:एम्स की छठी मंजिल पर चड़े मरीज ने कूदने की कोशिश किसी तरह बचाई गई जान। मचा हड़कंप

लोहाघाट:02 अप्रैल को लोहाघाट में रोजगार मेला 2 हजार पदों पर होगी सीधी भर्ती युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

चंपावत:घरेलू गैस सिलेंडर ₹950 में ही उपलब्ध, ओवररेटिंग की खबरें भ्रामक: जिला पूर्ति अधिकारी

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : वाराणसी में खौफनाक वारदात 7 दिन तक 23 दरिंदों ने युवती से किया गैंगरेप 6 गिरफ्तार

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 8, 2025

वाराणसी में खौफनाक वारदात 7 दिन तक 23 दरिंदों ने युवती से किया गैंगरेपवाराणसी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 7 दिनों तक 23 लोगों ने एक युवती को नशा देकर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर गैंगरेप किया. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने 23 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है. पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है।उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है. जहां 7 दिन तक 23 लोगों ने मिलकर एक युवती से गैंगरेप किया। आरोपियों ने युवती को नशा कराया और अलग-अलग जगहों पर उसके साथ दरिंदगी की।बताया जा रहा है कि इस घटना की शुरुआत 29 मार्च 2025 को हुई थी. युवती अपनी दोस्त रिया के घर से लौट रही थी तभी उसे राज विश्वकर्मा नाम का युवक मिला। राज युवती को लंका के एक कैफे ले गया और वहां रातभर उसके साथ गलत काम किया.हुक्का बार ले जाकर कोल्डड्रिंक में दी नशे की गोली ।अगले दिन 30 मार्च को समीर नाम का लड़का अपने दोस्त के साथ युवती को बाइक पर बैठाकर ले गया और रास्ते में गलत हरकत की. फिर 31 मार्च को आयुष अपने 5 दोस्त सोहेल, दानिश, अनमोल, साजिद और जाहिर के साथ युवती को कन्टिनेंटल कैफे ले गया. वहां नशा कराकर सभी ने बारी-बारी से रेप किया.इसके बाद अलग-अलग दिन साजिद, इमरान, जैब, अमन, राज खान, दानिश, सोहेल, शोएब और अन्य आरोपियों ने युवती को होटल, कैफे, गोदाम, छत, कमरे और सुनसान जगहों पर ले जाकर गैंगरेप किया. युवती किसी तरह 4 अप्रैल को घर पहुंची और अपनी मां को पूरी कहानी बताई.पीड़िता की मां की तहरीर पर लालपुर पांडेपुर थाने में 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ. इनमें 12 की पहचान हो चुकी है और 11 अज्ञात हैं. पुलिस ने अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है. इस घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार सदमे में हैं, पुलिस द्वारा उनकी काउंसलिंग भी कराई जा रही है। घटना पर डीसीपी चंद्रकांत मीणा का कहना है कि 23 में से 12 ज्ञात और 11 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और 6 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. जल्द ही अन्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

जरूरी खबरें