Wednesday 10th of June 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।

देहरादून:नीट (यूजी) पुनः परीक्षा में सम्मिलत अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा

सीएम धामी ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर उनके सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं।

चंपावत:ड्रग इंस्पेक्टर ने किया मेडिकल स्टोरों का औचक निरीक्षण, चार दवाओं के नमूने जांच हेतु भेजे

चंपावत:मुड़ीयानी में अवैध रूप से काटी जा रही सड़क पर राजस्व विभाग की कार्यवाही

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Kal Ka Mousam: दिल्ली, हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा जानकारी

Editor

Sat, Sep 6, 2025

Kal Ka Mousam: दिल्ली, हरियाणा-राजस्थान समेत देशभर में कल मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते है विभाग द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहाँ-कहाँ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए देखें इसके बारें मे पूरी जानकारी....

कल, 7 सितंबर, रविवार को देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ बदलते रहने की संभावना है। Kal Ka Mousam

देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटों में भारी बारिश दर्ज की गई है।  गुजरात और राजस्थान में कल यानी 7 सितंबर को भारी वर्षा होने की संभावना है। 

हरियाणा में कल का मौसम 

मौसम विभाग ने 7 सितंबर के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है, जबकि 8 सितंबर को अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का येलो अलर्ट है। बता दें कि आज  सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़,रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। जबकि फरीदाबाद, पलवल, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, कैथल, कुरूक्षेत्र, पंचकुला में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, करनाल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। इसी प्रकार का मौसम 9 सितंबर को भी बना रहेगा। Kal Ka Mousam 

दिल्ली में कल का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में कल रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। प्रातःकाल में हवाएं दक्षिण-पश्चिम दिशा से 15-20 किमी/घंटा की गति से चलेंगी, दोपहर में हवा की गति घटकर 15 किमी/घंटा से कम हो जाएगी और शाम व रात में हवाएं दक्षिण-पश्चिम दिशा से 12 किमी/घंटा से कम की गति से चलेंगी। Kal Ka Mousam 

यूपी में कल का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, कल यानी 7 सितंबर को यूपी के अधिकांश जिलों में बारिश से राहत रहेगी लेकिन दिल्ली से सटे जिले जैसे गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), गाजियाबाद और बागपत में भारी बारिश की संभावना है। 8 और 9 सितंबर को कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार, 10 सितंबर को पूर्वी हिस्सों में बारिश होगी और 11 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में बारिश का अलर्ट है। Kal Ka Mousam 

बिहार में कल का मौसम

बीते दिनों की बरसात से बिहार में जन-जीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ। IMD पटना के मुताबिक, बिहार को कल भारी बारिश से राहत मिलेगी, लेकिन कुछ जिलों में वज्रपात और बिजली गिरने की चेतावनी जारी है। 9 सितंबर को पूरे राज्य में आंधी-बिजली और भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। इसके अलावा, 10 सितंबर से दक्षिण बिहार में भारी बारिश की संभावना है और 11 से 13 सितंबर तक अलग-अलग जिलों में येलो अलर्ट जारी रहेगा। Kal Ka Mousam 

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कल का मौसम

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में कल यानी 7 सितंबर का मौसम अलग-अलग रहेगा। उत्तराखंड के अधिकांश जिलों में बारिश से राहत रहेगी, लेकिन नैनीताल और चंपावत में भारी बारिश की चेतावनी जारी है। लोगों को इस दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी भारी बारिश से राहत रहने की संभावना है। Kal Ka Mousam 

पूर्वोत्तर भारत में कल का मौसम

पूर्वोत्तर भारत के मौसम की बात करें तो, असम और मेघालय में 7 से 8 और 11 से 12 सितंबर के बीच अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। वहीं, नागालैंड, मखनपुर, समजोरम और बत्रपुरा में 7 से 8 सितंबर तक भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश में 7 सितंबर, रविवार को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आने वाले सात दिनों के दौरान कई क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना भी बनी हुई है। Kal Ka Mousam 

पंजाब में कल का मौसम

मौसम विभाग चंडीगढ़ के मुताबिक पंजाब में कल यानी 7 सितंबर को किसी तरह की चेतावनी नहीं है, यानी यहां से सभी जिलों में बारिश से राहत रहेगी। Kal Ka Mousam 

राजस्थान में कल मौसम कैसा रहेगा

मौसम विभाग जयपुर के मुताबिक कल यानी 7 सितंबर को फिर से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। बाड़मेर, जालोर, सिरोही में रेड अलर्ट जारी किया गया है। जोधपुर, जैसलमेर, पाली, राजसमंद, उदयपुर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। Kal Ka Mousam 

मध्य प्रदेश में कल का मौसम

मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक कल यानी 7 सितंबर को भारी बारिश से राहत मिलेगी। नदियों का जलस्तर भी कम होने की संभावना है। बता दें कि अगस्त में मध्य प्रदेश में जमकर बारिश हुई थी।

जरूरी खबरें