Thursday 11th of June 2026

ब्रेकिंग

पाटी नगर पंचायत के तीन वार्डों के परिणाम घोषित। शांति ,संगीता व नवल ने मारी बाजी।

मसूरी में भीषण सड़क हादसा खाई में गिरी कार चार लोगों की मौके पर मौत

दून:मानसून से पहले सभी तैयारियां पूरी करें अधिकारी: सीएम धामी

लोहाघाट:यूकेडी के मिशन 2027 ने पकड़ा जोर। गांव गांव पहुंच रही यूकेडी जनता का मिल रहा समर्थन।

देहरादून:नीट (यूजी) पुनः परीक्षा में सम्मिलत अभ्यर्थियों को परिवहन निगम की बसों में मिलेगी निःशुल्क यात्रा

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : Kal Ka Mousam: यूपी-हरियाणा समेत देशभर में कल कैसा रहेगा मौसम, देखें ताजा अपडेट

Editor

Sun, Sep 14, 2025

Kal Ka Mousam: यूपी-हरियाणा समेत देशभर में कल का मौसम कैसा रहने वाला है आइए जानते है मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार कल कहां-कहां बारिश होने वाली है। आइए देखें इसकी पूरी जानकारी...

मौसम विभाग के अनुसार, एक बार फिर से मूसलाधार बारिश लोगों की परेशानी बढ़ाने वाली है। कल यानी 15 सितंबर को महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। और यहां अगले 2 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, देश के पूर्वोत्तर हिस्सों में अगले तीन दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में कल हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। Kal Ka Mousam

दिल्ली में कल का मौसम

दिल्ली में कल यानी 15 सितंबर को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है। पूर्वी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। Kal Ka Mousam

हरियाणा का मौसम 

15 सितंबर को हरियाणा के पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में कुछ क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। इसके अलावा बाकी सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा। वहीं 16 सितंबर को हरियाणा में केवल पंचकूला, यमुनानगर और अंबाला में ही कुछ जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी के आसार हैं। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। Kal Ka Mousam

17 सितंबर को भी पंचकूला और यमुनानगर में तेज बारिश की संभावना है जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। Kal Ka Mousam

UP में कल का मौसम

UP में कल यानी 15 सितंबर को किसी तरह की बारिश की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने यूपी के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, इसका मतलब ये हुआ कि यहां किसी भी इलाके में बारिश की संभावना नहीं है। Kal Ka Mousam

बिहार में कल का मौसम

बिहार में कल यानी 15 सितंबर को कई जिलों में बारिश कहर बरपाने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, खगड़िया, अररिया, किशनगंज, सुपौल में भारी बारिश की संभावना है। 

झारखंड में कल का मौसम

झारखंड में कल यानी 15 सितंबर को कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। गिरिडीह, बोकारो, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा में भारी बारिश होने वाली है। Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में कल का मौसम

उत्तराखंड में कल यानी 15 सितंबर को कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, चमोली और पिथौड़ागढ़ में मूसलाधार बारिश लोगों को परेशान कर सकती है। Kal Ka Mousam

हिमाचल में कल का मौसम

हिमाचल प्रदेश वालों के लिए कल यानी 15 सितंबर को बारिश से राहत मिलने वाली है। किसी भी इलाके में बारिश की संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों को ग्रीन जोन में रखा है, यानी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। Kal Ka Mousam

राजस्थान में कल का मौसम

कल यानी 15 सितंबर को राजस्थान में बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। हालांकि, दक्षिण-पश्चिम मानसून के लिए परिस्थितियां अनुकूल होती जा रही हैं, जिससे कि 17 सितंबर से एक बार फिर से बारिश लोगों को परेशान कर सकती है।

मध्य प्रदेश में कल का मौसम Kal Ka Mousam

मध्य प्रदेश में कल यानी 15 सितंबर एक बार फिर से बारिश परेशान करने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक देवास, होशंगाबाद, खंडवा, खरगोन, धार, सीहोर और बुरहानपुर जिले में मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। 

महाराष्ट्र में कल का मौसम Kal Ka Mousam

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 15 सितंबर को भारी बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश का यह सिलसिला यहां लगातार तीन दिनों तक चलने वाला है।

जरूरी खबरें