Saturday 8th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

: मेरठ :मोबाइल फोन में विस्फोट घर में लगी आग 4 बच्चो की मौत 

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 24, 2024
मोबाइल फोन में विस्फोट घर में लगी आग 4 बच्चो की मौत उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मोबाइल फोन में धमाके के बाद घर में आग लगने से चार मासूम बच्चों की मौत की खबर सामने आई है. हादसे के वक्त बच्चों को बचाने की कोशिश में उनके माता-पिता भी झुलस गए. बच्चों को गंभीर हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान चारों बच्चों ने दम तोड़ दिया. इस हादसे में झुलसे माता-पिता का फिलहाल हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला मेरठ के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के जनता कॉलोनी का है. शनिवार देर रात घर में पूरा परिवार मौजदू था. उसी वक्त किसी ने मोबाइल चार्ज पर लगा दिया. इसके बाद मोबाइल में जोरदार ब्लास्ट हो गया. कुछ ही सेकंड्स में पूरे घर में आग की लपटें फैल गई. घर के अंदर किसी को कुछ सोचने का समय नहीं मिला और सभी झुलस गए. बताया जा रहा है कि मोबाइल के चार्जर में शॉर्ट सर्किट हुआ था. इसी के बाद ब्लास्ट हुआ और पूरे घर में आग लग गई. देखते ही देखते आग घर में लगे पर्दों और बेडशीट तक फैल गई. जब तक माता-पिता और बच्चों को कुछ समझ आता, तब तक देर हो चुकी थी. जैसे तैसे बच्चों और माता-पिता को आग की लपटों से निकालकर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहां पर इलाज के दौरान एक-एक करके चारों बच्चों की मौत हो गई. मृतक बच्चों में 12 साल की सारिका, 8 साल की निहारिका, 6 साल का गोलू और 5 साल का कल्लू शामिल है.जानकारी के मुताबिक पूरे परिवार को मेडिकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था. जहां इलाज के दौरान एक-एक करके चारों बच्चों की मौत हो गई. वहीं पिता जॉनी की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है लेतिन माता बबीता की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है. इसलिए उसे दिल्ली एम्स में रेफर किया गया है. पिता जॉनी ने बताया है कि मोबाइल चार्ज पर लगा हुआ था और उसी वक्त बच्चे मोबाइल पर गेम खेल रहे थे तभी यह धमाका हुआ  

जरूरी खबरें