Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : Railway News: रामदेवरा मेले जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, इस रूट से स्पेशल ट्रेन शुरू

Laxman Singh Bisht

Tue, Aug 26, 2025

Railway News:  रामदेवरा मेले जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। रेलवे विभाग द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए समय समय पर कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में रेलवे द्वारा रामदेवरा मेले के लिए श्रद्धालुओं व यात्रियों की सुविधा के लिए भिवानी-आशापुरा गोमट एक तरफा मेला स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 04701, भिवानी-आशापुरा गोमट एक तरफा मेला स्पेशल रेलसेवा दिनांक 26.08.25 को भिवानी से 19.45 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.00 बजे आशापुरा गोमट पहुंचेगी। 

यह रेलसेवा मार्ग में हिसार, सादुलपुर, चूरू, रतनगढ, सुजानगढ, लाडनूं, डीडवाना, छोटी खाटू, डेगाना, मेडता रोड, गोटन, पिपाड रोड, जोधपुर, राईकाबाग, ओसियां, फलौदी व रामदेवरा स्टेशनों पर ठहराव करेगीं

इस रेलसेवा में 15 साधारण श्रेणी व 02 गार्ड डिब्बों सहित कुल 17 डिब्बे होगें।

जरूरी खबरें