Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

चंपावत:महिला शक्ति, संस्कृति और परंपरा का संगम बनेगा ‘सावन उत्सव-2026’ 15 महिलाओं को मिलेगा नंदा शिखर सम्मान

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : भारत के हमले में तबाह हुआ रावलपिंडी स्टेडियम! पाक के 15 मिसाइल हमले को भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने किया फेल।

Laxman Singh Bisht

Thu, May 8, 2025

पाक पीएम शहबाज शरीफ ने बुलाई इमरजेंसी बैठकनई दिल्ली। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ भारत का एक्शन लगातार जारी है। इस बीच खबर आ रही है कि पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों पर मिसाइल हमले किए, लेकिन भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तानी मिसाइल हमलों को हवा में ही निरस्त कर दिया। वहीं अब भारत ने पाकिस्तान के रावलपिंडी स्टेडियम पर हमला कर दिया है और उस स्टेडियम को तबाह कर दिया है। पाकिस्तान में इस समय पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का आयोजन हो रहा था, जहां रावलपिंडी के मैदान पर 8 मई को पेशावर जाल्मी और कराची किंग्स के बीच मुकाबला होना था। लेकिन अब भारत ने ड्रोन हमले में पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है और स्टेडियम को ही उड़ा दिया। इसी वजह से आज रात यहां होने वाला मुकाबला रद्द कर दिया गया है।इसी बीच अमेरिका ने पाकिस्तान के लाहौर स्थित अपने सभी वाणिज्य दूतावास कर्मचारियों को ‘शेल्टर-इन’प्लेस’ सुरक्षित स्थान पर रुकने का निर्देश दिया है। यह निर्देश लाहौर और उसके आसपास ड्रोन विस्फोट, ड्रोन गिरने और संभावित हवाई घुसपैठ की रिपोर्टों के बाद जारी किया गया। अमेरिकी दूतावास की एडवाइजरी में कहा गया कि उन्हें शुरुआती रिपोर्टें मिली हैं कि लाहौर के मुख्य एयरपोर्ट के आस-पास के कुछ क्षेत्रों को पाकिस्तानी प्रशासन द्वारा खाली कराया जा सकता है। लाहौर और पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को भी चेतावनी दी गई है कि अगर वे किसी सक्रिय संघर्ष क्षेत्र में हैं और सुरक्षित रूप से निकल सकते हैं, तो निकल जाएं। अगर ऐसा करना संभव न हो, तो वहीं सुरक्षित स्थान पर शरण लें। उधर भारत के एक्शन से पाकिस्तान में हड़कंप मचा है। पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ ने इसे लेकर आज इमरजेंसी बैठक बुलाई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कल जम्मू के सभी स्कूलों कॉलेजो को बंद करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं

जरूरी खबरें