Wednesday 25th of March 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:एसपी ने किया लोहाघाट थाने का वार्षिक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

चंपावत:27 सूत्रीय मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों की अनिश्चितकालीन हड़ताल

लोहाघाट में पूर्ति निरीक्षक की निगरानी में बटी रसोई गैस लोगों को राहत।

लोहाघाट:28 मार्च को होगी राजस्व लोक अदालत। उत्तराखंड में पहली बार आयोजित। राजस्व वादों का होगा निस्तारण।

लोहाघाट:आईएएस अनुज पंत का गृह क्षेत्र में हुआ जोरदार स्वागत यूपीएससी में हासिल की ऑल इंडिया 69 वीं रैंक।

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : चंपावत में कृषि महाविद्यालय की घोषणा का स्वागत अब ज़रूरत है इसे धरातल पर उतारने की: माहरा

Laxman Singh Bisht

Sat, Oct 25, 2025

मुख्यमंत्री की घोषणा स्वागत योग्य आनंद माहरा:प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटीबनबसा में मुख्यमंत्री द्वारा पंतनगर विश्वविद्यालय की तर्ज पर चंपावत में कृषि महाविद्यालय खोलने की घोषणा को प्रदेश सचिव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी आनंद सिंह महरा ने कहा यह निश्चित रूप से स्वागत योग्य कदम है। आनंद महरा ने कहा यह निर्णय यदि हकीकत में धरातल पर उतरता है, तो चंपावत और आसपास के पर्वतीय जिलों की उन्नति की दिशा में यह एक ऐतिहासिक शुरुआत साबित हो सकती है। कहा चंपावत कृषि प्रधान क्षेत्र है यहाँ के किसानों और युवाओं के लिए यह महाविद्यालय आधुनिक कृषि शिक्षा, वैज्ञानिक तकनीक और रोजगार के नए अवसर लेकर आएगा। परंतु यह तभी संभव होगा जब इस घोषणा को केवल कागज़ों तक सीमित न रखकर डीपीआर तैयार कर वास्तविक निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाए।साथ ही यदि इस परियोजना में हॉर्टिकल्चर, फल, फूल एवं बागवानी को भी प्रोत्साहन दिया जाए, तो इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को मज़बूती मिलेगी और युवाओं को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे।माहरा ने कहा हम मुख्यमंत्री के इस निर्णय का हार्दिक स्वागत और धन्यवाद करते हैं, साथ ही अपेक्षा करते हैं कि यह योजना शीघ्र ही मूर्त रूप ले, ताकि चंपावत और उससे जुड़े जिलों की उन्नति केवल घोषणा नहीं बल्कि वास्तविकता बन सके।

जरूरी खबरें