Wednesday 13th of May 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में गुरुकुलम एकेडमी लोहाघाट की मीनाक्षी बोहरा ने 92% अंक प्राप्त कर नाम किया रोशन

लोहाघाट:नीट पेपर लीक मामले में यूथ कांग्रेस व एनएसयूआई ने फूका केंद्र सरकार का पुतला।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट: साहबराम : New Expressway: राजस्थान में बनेंगे ये नए एक्सप्रेसवे, इन जिलों को मिलेगा बड़ा फायदा

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 20, 2025

New Expressway: राजस्थान सरकार द्वारा Rajasthan के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Rajasthan सरकार ने राज्य के लोगों को बड़ी सौगात दी है। हाल ही के बजट में प्रदेश सरकार ने कई एक्सप्रेसवे Project के लिए फंड आवंटित करने की घोषणा की है। इन एक्सप्रेसवे के निर्माण से राज्य के साथ-साथ नजदीकी इलाकों को Connectivity मिलेगी और इससे इन इलाकों के छोटे और बड़े व्यापारियों को बड़ा लाभ मिलेगा।

सरकार की इस परियोजना के मुताबिक राज्य में 9 Greenfield एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाएगा। जिनमें से कोटपूतली से किशनगढ़ तक Greenfield एक्सप्रेसवे का निर्माण किया जाना भी शामिल है। यह एक्सप्रेसवे राज्य का सबसे छोटा 181 KM का एक्सप्रेसवे होगा।

इन जिलों को मिलेगी Connectivity

Rajasthan सरकार ने बजट के दौरान राज्य के कई जिलों को लाभ देना प्रस्तावित किया है। इस बजट से कुल 9 Greenfield एक्सप्रेसवे का निर्माण करने का फैसला किया गया था। इसके अतिरिक्त सरकार द्वारा राज्य की सड़कों को मजबूत करने के लिए भी बहुत से प्रयास किए जा रहे हैं और सड़कों की मरम्मत एवं सुधार का कार्य जारी है।

प्रदेश में Connectivity बढ़ाने के लिए सरकार सड़कों, हाईवे और एक्सप्रेसवे का जाल लगातार बिछा रही है। इन सभी Greenfield एक्सप्रेसवे में से एक सबसे छोटा एक्सप्रेसवे कोटपुतली-किशनगढ़ एक्सप्रेसवे है। जिसके निर्माण से Rajasthan में जयपुर के अलावा नीमकाथाना, नागौर,अजमेर, सीकर के लोगों को सबसे ज्यादा लाभ होगा।

ट्रांसपोर्ट खर्च की भी होगी बचत

इस एक्सप्रेसवे के जरिए किशनगढ़ की बेहद फेमस मार्बल मंडी के व्यवसाय को नई उड़ान मिलेगी। इस सड़क के निर्माण से इन इलाकों में बिजनेस को काफी सपोर्ट मिलेगा। गौरतलब है कि अभी किशनगढ़ ने पूरे देश में मार्बल मंडी के नाम से अपनी अलग पहचान बनाई है। इस एक्सप्रेसवे के निर्माण हो जाने से ट्रांसपोर्ट सिस्टम की लागत में कमी आएगी। ना सिर्फ ट्रांसपोर्ट का खर्च बल्कि इससे समय की भी बचत होगी।

1679 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहण करेगी सरकार

इस प्रस्तावित Green Field एक्सप्रेसवे की लंबाई 181 KM होगी, जो किशनगढ़ के NH48 और NH448 से होकर कोटपूतली से पनियाला NH148B तक का सफर तय करेगा। इसके अलावा यह एक्सप्रेसवे मकराना, रूपनगढ़, कोटपूतली, पलसाना, नांवा, कुचामन नगर, नीमकाथाना, खाटू, खंडेला, चाला सहित कई जिलों व कस्बों के साथ Connectivity स्थापित करेगा।

वर्तमान में कोटपूतली से किशनगढ़ की दूरी की बात करें तो यह 225 KM है, जिसे तय करने में यात्रियों को लगभग 5 घंटे का समय लगता है, लेकिन नए Green Field एक्सप्रेसवे के निर्माण के बाद यह दूरी सिर्फ 2 घंटे में पूरा किया जाना संभव हो सकेगा। ना सिर्फ़ व्यापारियों को बल्कि इसके निर्माण से किसानों को भी काफ़ी फायदा होगा।

इस एक्सप्रेसवे के बनने से इस इलाके की जमीन के भाव बढ़ेंगे। साथ ही एक्सप्रेसवे को बनाने के लिए किसानों के 1679 हेक्टेयर जमीन का भी अधिग्रहण किया जाएगा। परियोजना लागत की बात करें तो इसे पूरा करने के लिए 6906 करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है।

जरूरी खबरें