Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

सूचना

रिपोर्ट : साहबराम : State Highway : राजस्थान का ये हाईवे होगा फोरलेन, DPR मंजूर; जमीनों के रेट होंगे हाई

Editor

Thu, Sep 25, 2025

State Highway : केंद्र सरकार द्वारा लोगों को बेहतर यातायात सुविधा देने के लिए लगातार एक्सप्रेसवे, हाईवे और फ्लाईओवर का निर्माण किया जा रहा है। इसी बीच राजस्थान के लोगों के लिए एक राहत भरी खबर खबर सामने आई है। आपको बता दें कि अलवर बहरोड़ वाया सोडावास स्टेट हाईवे 14 को फोरलेन बनाने का फैसला किया गया है। इसके बाद कई दर्जनों गांव की जमीनों के रेट भी हाई हो जाएंगे।

DPR को मिली मंजूरी

इस हाईवे की DPR को मंजूरी मिल चुकी है। अब सार्वजनिक निर्माण विभाग इस कदम को आगे बढ़ाने में लग चुका है। अलवर बहरोड़ वाया सोडावास मार्ग 65 किलोमीटर आखिरकार फोरलेन बनने की राह पर है। यूपी, एमपी और भरतपुर जिले से खाटू श्यामजी व सालासर बालाजी, गोगाजी हनुमानगढ़ जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए यह मार्ग सबसे सीधा और कम समय वाला विकल्प है।

जमीनों के रेट होंगे हाई

इस हाईवे की डीपीआर को मंजूरी मिल चुकी है। अब सार्वजनिक निर्माण विभाग इस कदम को आगे बढ़ाने में लग चुका है। राजमार्ग मंत्रालय ने आमजन की आवश्यकता व जनप्रतिनिधियों की मांग को लेकर अलवर से बहरोड़ वाया सोड़ावास को फोरलेन बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लगभग 65 किलोमीटर मार्ग को फोरलेन बनाने हेतु फैसला लिया गया है।

स्टेट हाईवे 14 को फोरलेन में बनाने के फैसले के बाद जहां वाहन चालकों को आवागमन में सहुलियत मिलने के साथ-साथ दुर्घटनाएं भी कम होगी। दूसरी तरफ इस रोड पर ट्रैफिक की दबाव के कारण ग्रामीणों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही थी। अब सरकार के अलवर वाया सोडावास बहरोड स्टेट हाईवे 14 को फोरलेन बनाने के फैसले की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

हाईवे के फोरलाइन की मांग को लेकर मुंडावर पूर्व विधायक मनजीत धर्मपाल चौधरी, जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर, प्रधान महेश गुप्ता कालूका, सोडावास सरपंच सरजीत चौधरी, सामाजिक कार्यकर्ता सम्मी चौधरी पूर्व प्रधान पीपली , इन्द्र यादव भाजपा नेता कृष्ण नगर,अनिल शर्मा सोडावास, प्रदीप शेरावत, मनोज जांगिड़ पीपली ने केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव से मांग कर मुद्दा उठाया था।

जरूरी खबरें