Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सावन उत्सव 2026 में उमड़ी मातृशक्ति, श्रीमती गीता धामी ने पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण का दिया संदेश

चंपावत:गागर में बेल के हमले से गंभीर घायल को को 3 किलोमीटर पैदल डोली से सड़क तक लाए ग्रामीण।

चंपावत:अगस्त क्रांति पर जिला पत्रकार संगठन ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित।

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

सूचना

रिपोर्ट: साहबराम : UP news : ग्रेटर नोएडा में इन कामों पर लगा प्रतिबंध, उल्लंघन करने पर होगी ये कार्रवाई

Editor

Wed, Sep 24, 2025

UP news : नोएडावासियों के लिए बड़ी खबर आई है। ग्रेटर नोएडा के एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो (UP International Trade Show) -2025 के उद्घाटन के अवसर पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे। 

 सुरक्षा को देखते हुए पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर ने घोषणा की है कि 24 सितंबर की रात 12 बजे से 25 सितंबर की रात 12 बजे तक पूरे जिले में ड्रोन, गुब्बारे, रिमोट संचालित माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट और पैराग्लाइडर के इस्तेमाल पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। UP news

 नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 223 के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। 

जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा अधिकारियों ने आम जनता से अपील की है कि वे आदेश का पालन करें और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।  इस प्रतिबंध का उद्देश्य किसी भी संभावित खतरे को रोकना और कार्यक्रम को सुरक्षित रूप से संपन्न कराना है। UP news


जरूरी खबरें