Sunday 9th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सड़क कनेक्टिविटी क्षेत्र में तेजी से हो रहा कार्य। गांवो को तेजी से जोड़ा जा रहा है सड़क मार्ग से: अजय टम्टा

हल्द्वानी में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, खड़गे का चुनावी शंखनाद। भाजपा पर साधा निशाना

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग की तत्काल कार्रवाई डिग्री कॉलेज सड़क खुली।

दून:मुख्यमंत्री ने तीलू रौतेली एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से मातृशक्ति को किया सम्मानित

लोहाघाट:भारी भूस्खलन से लोहाघाट डिग्री कॉलेज मार्ग बंद कई गांवो का कटा संपर्क।

सूचना

: चम्पावत:सांसद अजय टम्टा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की उठी जोरदार मांग। 

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 9, 2024
सांसद अजय टम्टा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने की उठी जोरदार मांग। क्षेत्र के नवनिर्वाचित सांसद एवं तीसरी बार चंपावत विधानसभा से रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करने वाले सांसद अजय टम्टा को केंद्रीय मंत्रिमंडल में स्थान देने के लिए चारों ओर से मांग होने लगी है। सांसद टम्टा की पार्टी संगठन व कार्यकर्ताओं में ऐसी छवि बनी रही है कि इन्होंने कभी भी अपने को गुटीय राजनीति से दूर रखते हुए उसे पनपने का अवसर नहीं दिया। अपने आत्मीय स्वभाव, मृदुभाषी एवं हर व्यक्ति को सम्मान देने वाले अजय के बारे में लोगों का कहना है कि उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से न केवल अनुसूचित जातियों के साथ सभी का मनोबल बढ़ेगा बल्कि मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को एक ऐसा मजबूत भरोसे का साथी मिल जाएगा जो भारत सरकार में उत्तराखंड का मजबूती से पक्ष रक्ष सके। रविवार को चंपावत विधानसभा के चुनाव संयोजक एवं युवा भाजपा जिला उपाध्यक्ष मोहित पाठक का कहना है कि समाज के हर वर्ग से सांसद अजय टम्टा को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग प्रमुखता से उठी है तथा इस संबंध में लोगों ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक अपनी भावनाएं पहुंचाई है।

जरूरी खबरें