Sunday 10th of May 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध 20 मई को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

लोहाघाट:3 जून से 11 जून तक रामलीला मंच लोहाघाट में कुमाऊनी भाषा में होगा राम कथा का आयोजन 12 को भंडारा

लोहाघाट:आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में मातृ शक्ति को सलाम, हर्षोल्लास के साथ मनाया गया मदर्स डे।

चंपावत:“हर खेत को पानी” जिओलाइन सिंचाई टैंकों से चम्पावत में बदल रही किसानों की तस्वीर

चंपावत:सर्किट हाउस निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश, जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण

: भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत का बाराकोट मंडल के बापरु में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Laxman Singh Bisht

Mon, Apr 3, 2023
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का बापरू में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत सोमवार को अपने पिथौरागढ़ दौरे में जा रहे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत का बाराकोट मंडल के बापरू पहुंचने पर बाराकोट मंडल के भाजयुमो अध्यक्ष योगेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपा व भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से 2023 के निकाय चुनाव व 2024 में होने जा रहे लोकसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने के लिए कहा रावत ने सभी युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी व लाभ गांव गांव तक पहुंचाने को कहा उन्होंने कहा भाजपा 2023 निकाय चुनाव व 2024 लोकसभा चुनाव पूरे दमखम से लड़ेगी और जीतेगी तथा 2024 में एक बार फिर से पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोगों को जी 20 के लिए जागरूक करने को कहा उन्होंने कहा प्रदेश में धामी राज में जनता के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिनका लाभ प्रदेश के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को भी मिल रहा है प्रदेश में देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून लागू हो चुका है जिसके पंजे से नकल माफिया बच नहीं सकेंगे वही भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है इसलिए उनके नेता ऊल फजूल बयान बाजी कर रहे हैं जनता कांग्रेस को नकार चुकी है इस मौके पर बाराकोट ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल ,भाजयुमो जिला अध्यक्ष गौरव पांडे ,प्रदेश मंत्री गौरव लडवाल ,सुखजीत सिंह, अजय बिष्ट ,अमित लमगढ़िया ,दीपेंद्र अधिकारी ,दीपक बिष्ट ,गोपाल सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

जरूरी खबरें